कई गंभीर बीमारियों के लिए कारगर है ''मक्के की रोटी'', जानें पूरी रेसिपी
ठंड के मौसम में सरसों का साग और मक्के की रोटी खाने में बहुत आनंद आता है। ये डिश अगर गरमा-गर्म खाने के लिए मिल जाए तो समझो उस दिन आपका दिन बन गया।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 1 Jan 2018 4:15 PM GMT
ठंड के मौसम में सरसों का साग और मक्के की रोटी खाने में बहुत आनंद आता है। ये डिश अगर गरमा-गर्म खाने के लिए मिल जाए तो समझो उस दिन आपका दिन बन गया।
मक्के की रोटी खाने में जितनी स्वादिष्ट लगती है उतने ही इसके फायदे भी कमाल के हैं। मक्का चाहे आप रोटी के रूप में खाने या दाने के रूप में, यह हर तरह से फायदा करता है। जानिए मक्का खाने से क्या-क्या फायदा होता है।
ये हैं फायदे
- मक्के के दाने उबाल कर खाने से अमाशय मजबूत होता है साथ ही इससे खून भी बढ़ता है।
- पहले मक्के के उबले दानों को चबाया जाए और बाद में उसका पानी पीने से किडनी बेहतर बनती है। साथ ही पथरी का खतरा कम रहता है।
- 20 ग्राम मक्के के दानों को कुचलकर एक गिलास पानी में उबालें। आधा पानी बचने पर इसमें एक चम्मच शहद डालें। तैयार मिश्रण को बच्चों को दिन में 3 बार पिलाने से बिस्तर पर पेशाब नहीं करेंगे।
- कफ में मक्का के भुट्टे को जलाकर उसकी राख तैयार करके इसे पीस लें। इसमें स्वादानुसार सेंधा नमक डालकर दिन में 4 बार 1 चम्मच खाने से खांसी, कफ और सर्दी में आराम मिलता है।
- मक्के के भुट्टे को पानी में उबाल कर छान लें। इसमें मिश्री मिलाकर पीने से पेशाब की जलन और गुर्दों की कमजोरी ठीक हो जाती है।
अगली स्लाइड्स में जानें मक्के की रोटी और सरसों का साग बनाने की विधि...
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story