मेहमान नवाजी के लिए फटाफट बनाएं सॉल्टी पैन केक, जानें रेसिपी
जामुन खाने में बहुत टेस्टी लगती है। अब तक आपने जामुन से कुछ डिशेस भी बनाकर ट्राई की होंगी। आज की इस रिपोर्ट में हम आपको सॉल्टी पैन केक की रेसिपी बताने जा रहे हैं। सॉल्टी पैन केक की रेसिपी खाने में बहुत टेस्टी और फटाफट तैयार होने वाली डिश है।

X
वीणा गुप्ता/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 1 Aug 2018 2:18 PM GMT
जामुन खाने में बहुत टेस्टी लगती है। अब तक आपने जामुन से कुछ डिशेस भी बनाकर ट्राई की होंगी। आज की इस रिपोर्ट में हम आपको सॉल्टी पैन केक की रेसिपी बताने जा रहे हैं। सॉल्टी पैन केक की रेसिपी खाने में बहुत टेस्टी और फटाफट तैयार होने वाली डिश है।
ये पैन केक बच्चों को बहुत पसंद आएंगे। मार्केट से लाकर खिलाने से बेहतर है कि आप घर पर ही बच्चों को पैन केक बनाकर खिलाएं। इसके अलावा आप मेहमानों का स्वागत भी इससे कर सकती हैं। जानें रेसिपी-
यह भी पढ़ें: एक ही तरह के शेक और जूस से बोर हो चुके बच्चों को दें जामुन पल्प शेक, जानें बनाने का तरीका
सॉल्टी पैन केक के लिए सामग्री
- पके जामुन: 150 ग्राम
- सूजी: एक कप
- दही: 1/2 कप
- नींबू का रस: 1/2 छोटा चम्मच
- अदरक पेस्ट: 1 छोटा चम्मच
- नमक: स्वादानुसार
- तेल: आवश्यकतानुसार
यह भी पढ़ें: घर पर जामुन से बनाएं टेस्टी कुल्फी, जानें रेसिपी
विधि
- जामुन का पल्प निकालकर मिक्सी में डालें और पीसकर पेस्ट बना लें।
- अब तेल को छोड़कर बाकी सारी सामग्री को मिलाकर बेटर बना लें।
- बेटर को दस मिनट के लिए रख दें, जिससे सूजी फूल जाए।
- इसमें जामुन का पेस्ट डालकर अच्छी तरह से मिलाएं।
- नॉन स्टिक पैन को हल्का गर्म करें।
- थोड़ा सा तेल डालें, इस पर एक बड़ा चम्मच जामुन का बेटर डालकर गोलाई में फैलाएं।
- एक तरफ से सिंक जाने पर पलटें और दूसरी ओर से भी सेंक लें।
- इसी तरह से बाकी पैन केक बनाएं।
- नारियल चटनी के साथ सर्व करें।
प्रस्तुति- ओम प्रकाश गुप्ता
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story