मास्टर ब्लास्टर सचिन ने बनाई ये शानदार डिश, देखें वायरल वीडियो
सचिन तेंदुलकर खाने के बहुत शौकीन हैं। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर लजीज पकवान खाना और खाना बनाना दोनों ही काफी पसंद है। वह खाली समय में कई बार कुकिंग करते नजर आए हैं।

सचिन तेंदुलकर खाने के बहुत शौकीन हैं। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर लजीज पकवान खाना और खाना बनाना दोनों ही काफी पसंद है। वह खाली समय में कई बार कुकिंग करते नजर आए हैं।
सचिन तेंदुलकर इस साल के अंत में शेफ बनकर सबके सामने आए। जी हां, उन्होंने न्यू ईयर ईव पर दोस्तों के लिए लजीज पकवान बनाए। सचिन ने दोस्तों के साथ न्यू ईयर सेलिब्रेट किया।
यह भी पढ़ें: कई गंभीर बीमारियों के लिए कारगर है 'मक्के की रोटी', जानें पूरी रेसिपी
सचिन ने ट्वीटर पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह बारबेक्यू ग्रिल पकड़े और कुकिंग करते नजर आ रहे हैं। वीडियो पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा कि न्यू ईयर की रात को दोस्तों के लिए खाना बनाने में बहुत मजा आया।
मुझे बहुत खुशी है कि सभी को मेरे हाथ का खाना पसंद आया। दोस्तों को खाना इतना पसंद आया कि वह अपनी उंगलियां चाट रहे थे। सभी को नव वर्ष की शुभकामनाएं, आप सभी के लिए 2018 अच्छा हो।
It was a pleasure to cook for my friends on New Year’s Eve. I am glad all of them enjoyed and are still licking their fingers 😜
— sachin tendulkar (@sachin_rt) January 2, 2018
Hope you all had a great New Year's Eve as well. Wishing you all a fantastic 2018. Stay blessed always. pic.twitter.com/aOPVJUscx4
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App