पार्टी के लिए ट्राई करें ये हेयरस्टाइल, खूबसूरती में लग जाएंगे चार चांद
ज्यादातर यंग गर्ल्स पार्टी लुक के लिए हेयर स्ट्रेटनिंग, पर्मिंग करवाती रही हैं। लेकिन इन दिनों एक नया हेयरस्टाइल ट्रेंड में है, यह है रिंगलेट। यह बहुत हद तक कर्ल हेयरस्टाइल जैसा नजर आता है। रिंगलेट्स हेयर स्टाइल को अपनाकर आप भी अपने लुक को चेंज कर सकती हैं।

ज्यादातर यंग गर्ल्स पार्टी लुक के लिए हेयर स्ट्रेटनिंग, पर्मिंग करवाती रही हैं। लेकिन इन दिनों एक नया हेयरस्टाइल ट्रेंड में है, यह है रिंगलेट। यह बहुत हद तक कर्ल हेयरस्टाइल जैसा नजर आता है। रिंगलेट्स हेयर स्टाइल को अपनाकर आप भी अपने लुक को चेंज कर सकती हैं। इस बारे में ब्यूटी एक्सपर्ट आशमीन मुंजाल पूरी जानकारी दे रही हैं।
किसी पार्टी या फंक्शन में अपने रेग्युलर लुक से कुछ अलग ट्राई करना चाहती हैं, तो रिंगलेट्स हेयरस्टाइल आजमाएं। यह कर्ल्स से काफी मिलता-जुलता हेयर स्टाइल है।
रिंग्लेट्स हेयर स्टाइल आपकी पर्सनालिटी को पूरी तरह चेंज कर सकता है। इस हेयर स्टाइल को अपनाकर आप स्टाइलिश, डिफरेंट नजर आ सकती हैं।
टेंपरेरी-परमानेंट रिंगलेट्स
रिंगलेट्स परमानेंट और टेंपरेरी, दोनों तरह से कराए जाते हैं। पार्लर में टेंपरेरी रिंगलेट हेयरस्टाइल करवाने में लगभग एक घंटे का समय लगता है।
टेंपरेरी रिंगलेट्स हेयरस्टाइल पार्लर से करवाने पर 600 से 1000 रुपए तक का खर्च आता है। वहीं पर्मानेंट रिंगलेट हेयरस्टाइल के लिए तीन से चार घंटे का समय लगता है।
इसमें अमूमन 2000 से ज्यादा तक का खर्च आता है। रिंगलेट्स हेयरस्टाइल में कई वैरायटी मौजूद हैं, जैसे सॉफ्ट स्पायरल, हार्ड पर्म, बॉटम कर्ल्स, आउट कर्ल पर्म, टेक्सचर रिंगलेट्स।
इन दिनों सॉफ्ट वेट, वेवी रिंगलेट्स ट्रेंड में इन हैं। घर पर भी रिंगलेट स्टाइल बनाया जा सकता है, लेकिन यह ज्यादा देर तक टिकता नहीं है।
होममेड मेथड
घर पर रिंगलेट्स हेयर स्टाइल बनाने के लिए चैपस्टिक रोलर या कर्लर का इस्तेमाल किया जाता है। रिंगलेट्स हेयरस्टाइल रोलर के शेप, साइज, डिजाइन पर डिपेंड करता है।
अगर आप घर में ही रिंगलेट हेयरस्टाइल बनाना चाहती हैं, तो इसके लिए बालों को 1 -1 इंच के सेक्शन में बांट लें। अब रोलर्स पर बालों को लपेट कर उनको पिन से अटैच करती जाएं।
इसके बाद रिंगलेट पर अच्छी कंपनी के प्रोडक्ट का हेयर स्प्रे करें। 40-45 मिनट तक यूं ही रहें। इसके बाद रोलर्स खोल लें। आपको रिंगलेट हेयरस्टाइल मिल जाएगा।
हेयर लेंथ
रिंगलेट हेयरस्टाइल को करवाने के लिए सबसे जरूरी है आपके बालों की लेंथ। जब यह हेयरस्टाइल करवाया जाता है, तो इससे बालों की लंबाई लगभग आधी रह जाती है।
इसे आप स्टेप कट, यू कट, लेयर कट जैसे हेयरकट पर ट्राई कर सकती हैं। अगर आपका फेस हैवी है, तो आप लाइट, सॉफ्ट रिंगलेट्स बनवाएं। अगर आपका फेस पतला है तो पीछे के बालों में रिंगलेट्स बनवाने चाहिए।
केयर
- अगर आपने परमानेंट रिंगलेट हेयरस्टाइल करवाया है, तो इसकी प्रॉपर केयर करनी बहुत जरूरी है।
- दरअसल, इस हेयरस्टाइल को बनाने में बालों में केमिकल्स बेस्ड हेयर स्प्रे का यूज होता है।
- ऐसे में बालों की केयर करने के लिए रेग्युलर शैंपू, कंडीशनर का यूज करें। कंडीशनर से आपके बाल सॉफ्ट बने रहेंगे।
हर ड्रेस पर सूटेबल
रिंग्लेट्स हेयरस्टाइल सिर्फ वेस्टर्न ही नहीं बल्कि ट्रेडिशनल ड्रेसेज पर भी खूब फबती है। इसे आप लहंगे, साड़ी, वेस्टर्न गाउन, वन पीस ड्रेस पर ट्राई कर सकती हैं। इससे आपको माडर्न, स्टाइलिश लुक मिलेगा।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App