OMG! मनुष्य के शरीर में हुई एक नए अंग की खोज
इस नए अंग से पाचन तंत्र से जुड़ी बीमारियों का आसानी से पता लगाया जा सकता है

X
haribhoomi.comCreated On: 5 Jan 2017 12:00 AM GMT
नई दिल्ली. दिल,दिमाग,फेफड़ा और हाथ पैर जैसे कई अंगो के बारे में आप जानते हैं, लेकिन क्या आप ये बात जानते हैं इनके अलावा भी शरीर में एक अंग है जिसके बारे में अब तक किसी को भी नहीं पता था। दरअसल, हाल ही में हुए एक अध्ययन के मुताबिक, मनुष्य के शरीर के एक नए अंग की खोज की गई है। जो पाचन तंत्र के अंदर मौजूद है।
वैज्ञानिकों ने इस नए अंग को मेसन्टेरी नाम दिया है। इन नए अंग के बारे में वैज्ञानिकों ने कहा कि फिलहाल इस अंग के आकार और स्थान के बारे में पता चला है, लेकिन अभी इस अंग की भूमिका के बारे में जानकारी नहीं मिली है। इस अंग के काम के बारे में कोई भी जानकारी हासिल नहीं की गई है। बता दें कि शोध से पहले शरीर के इस नए अंग को पहले भी देखा जा चुका था लेकिन इसे इंटस्टाइन और एब्डोमन के मिलान करने वाला स्ट्रक्चर ही माना जा रहा था। लेकिन शोधकर्ताओं के इस शोध से पता चला है कि ये अंग किसी दूसरे अंग को जोड़ने का काम नहीं करता है बल्कि शरीर में ये एक नया अंग है।
Independent की रिपोर्ट के मुताबिक, यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल लिमरिक के शोधकर्ता जे. केल्विन कॉफी ने इस अंग की सबसे पहले खोज की है। इस शोध के बाद वैज्ञानिकों का कहना है कि ये अंग पाचन तंत्र के अंदर मौजूद है जिससे पाचन तंत्र से जुड़ी बीमारियों और इलाज को समझने में आसानी होगी। बता दें कि शरीर में कई तरह के ऐसे अंग है जो हैं जो हमारी शारीरिक प्रक्रिया को नियत बनाए रखते हैं और हमें स्वस्थ रखते हैं। आमतौर पर मानव शरीर में मौजूद पांच अंगों को मुख्य माना जाता है, लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मनुष्य के शरीर में मेसन्टेरी सहित कुल 79 महत्वपूर्ण अंग है।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story