तो इस वजह से पुरुषों की फर्टिलिटी कम होने के होते हैं ज्यादा चांसेस
पुरुषों में लगातार फर्टिलिटी की समस्या बढ़ती जा रही है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 28 Oct 2017 1:35 PM GMT
आजकल पुरुषों में दिनोंदिन फर्टिलिटी की समस्या बढ़ती जा रही है। पुरुषों में लगातार कम हो रही फर्टिलिटी को ध्यान में रखते हुए कई रिसर्च की गई हैं। रिसर्च में यह सामने आया है कि रोज की दिनचर्या को खान-पान का असर पुरुषों में फर्टिलिटी और स्पर्म काउंट को कम करता है।
'टाइम' की रिपोर्ट के मुताबिक रिसर्च में यह बात सामने आई है कि वेस्टर्न कंट्रीज के साथ नॉर्थ अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और यूरोप के 40 वर्ष से कम पुरुषों में स्पर्म काउंट कम हुए हैं। रिसर्च में यह भी पाया गया कि इन खानों की वजह से पुरुषों में फर्टिलिटी कम हो रही है।
ये हैं वो कारण
- डॉक्टरों के मुताबिक सोयाबीन में मौजूद फाइटोएक्ट्रोजंस से स्पर्म पर बुरा असर पड़ता है। सोयाबीन के ज्यादा सेवन से इनफर्टिलिटी के चांसेस बढ़ जाते हैं
- कॉफी में मौजूद कैफीन भी स्पर्म की क्वालिटी को प्रभावित करते हैं। इससे स्पर्म काउंट कम होता है
यह भी पढ़ें: ये हैं वो कारण, जिनमें प्रेग्नेंसी के चांसेस ज्यादा होते हैं
- इसके अलावा रिसर्च में यह भी पाया गया कि जो लोग स्मोकिंग और शराब का नशा ज्यादा करते हैं, उनमें स्पर्म काउंट कम होता है
- साथ ही रोज के प्रदूषण का भी स्पर्म पर असर पड़ता है। इससे भी स्पर्म काउंट कम होते हैं
- कई लोग बॉडी बिल्डिंग के लिए कई तरह की कैप्सूल और पाउडर का यूज करते हैं। इस तरह के सप्लीमेंट्स प्रयोग से स्पर्म काउंट पर असर पड़ता है
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story