Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

गणतंत्र दिवस 2019 : 26 जनवरी पर घर पर ऐसे बनाइए स्वादिष्ट तिरंगा ढोकला, जानें रेसिपी

26 जनवरी एक ऐसा दिन है जब लोग देश में संविधान के लागू होने की खुशी मनाते हैं। क्योंकि 26 जनवरी 1950 को देश में संविधान लागू हुआ था। तभी से इस दिन को पूरे देश में बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाता है। वैसे तो इस दिन पूरे देश में छुट्टी रखी जाती है। जिसकी वजह से लोग 26 जनवरी को घरों में कुछ स्पेशल पकवान और व्यंजन बनाते हैं।

गणतंत्र दिवस 2019 :  26 जनवरी पर घर पर ऐसे बनाइए स्वादिष्ट तिरंगा ढोकला, जानें रेसिपी
X

Republic Day 2019

26 जनवरी 2019 (26 January 2019) एक ऐसा दिन है जब लोग बड़ी ही धूमधाम से गणतंत्र दिवस 2019 (Republic Day 2019 ) देश में संविधान के लागू होने की खुशी मनाते हैं। क्योंकि 26 जनवरी 1950 को देश में संविधान लागू हुआ था। तभी से इस दिन को पूरे देश में बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाता है। वैसे तो इस दिन पूरे देश में छुट्टी रखी जाती है। जिसकी वजह से लोग 26 जनवरी (26 January) को घरों में कुछ स्पेशल पकवान और व्यंजन बनाते हैं। अगर आप भी 26 जनवरी (26 January) पर कुछ खास बनाना चाहते हैं, तो आज हम आपको खास नाश्ता रेसिपी यानि तिरंगा ढोकला रेसिपी (Tiranga Dhokla Recipe)
बता रहे हैं, जो घर में बड़ी ही आसानी से बनाया जा सकता हैं।

गणतंत्र दिवस 2019 के मौके पर घर में ऐसे बनाएं तिरंगा बर्फी, ये है रेसिपी

तिरंगा ढोकला रेसिपी सामग्री (Tiranga Dhokla Recipe Ingredients)

सूजी - 250 ग्राम (1.5 कप से थोडा़ कम)
बेसन - 1 कप (100 ग्राम)
दही - 1 कप
पालक प्यूरी - 1 कप
टमाटर - 2 (150 ग्राम)
तेल - 4 टेबल स्पून
नींबू - 2
हरी मिर्च - 4
ताजा नारियल - 2-3 टेबल स्पून (कद्दूकस किया हुआ)
हल्दी पाउडर - ½ छोटी चम्मच
सरसों के दाने - 1 छोटी चम्मच
तिल - 1 छोटी चम्मच
करी पत्ता - 15 - 20
नमक - 1.5 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
ईनो फ्रूट सॉल्ट - 1.5 छोटी चम्मच

तिरंगा ढोकला रेसिपी विधि (Tiranga Dhokla Recipe Process)

1. तिरंगा ढोकला रेसिपी (Tiranga Dhokla Recipe) बनाने के लिए सबसे तीन अलग-अलग ढोकले के बेटर तैयार करने होगें। इसके लिए आपको पालक के पत्तों और हरी मिर्च को साफ करके धोकर एक मिक्सर की मदद से पीस कर प्यूरी बना लें।
2. इसके बाद टमाटरों को धोकर मोटा-मोटा काटकर हल्दी और बेसन के साथ मिक्सर की मदद से पीस कर प्यूरी बना लें। ज्यादा गाढ़ा होने पर पानी मिला सकते हैं।
3. अब तीन अलग-अलग बॉउल में सूजी डालें। इसके बाद एक बॉउल में सूजी के साथ पालक प्यूरी डाल कर मिक्स कर लें फिर इस मिश्रण में नींबू का रस और थोड़ा सा नमक डाल कर अच्छे से मिक्स करके बैटर को 10-15 मिनट के लिए ढक कर रख दें, ताकि सूजी-पालक का मिश्रण अच्छे से फूल कर तैयार हो जाए।
4. इसके बाद सफेद ढोकला बनाने के लिए एक अलग बॉउल में सूजी में दही डालकर फेंट लें और मिश्रण को 10-15 मिनट के लिए ढक कर रख दें। जिससे उसमें खमीर आ जाएं।
5.अब एक अलग बॉउल में सूजी और टमाटर की प्यूरी को डालकर मिक्स कर लें और इसे भी 10-15 मिनट के लिए ढक कर रख दें। जिससे ये फूल जाए। 6. इसके बाद एक स्टीमर में पानी गर्म करें।
7. अब एक एक कर तिरंगे ढोकले (Tiranga Dhokla) के सभी मिश्रण में थोड़ा तेल और ईनो फ्रूट सॉल्ट डालकर मिक्स कर लें। अगर मिश्रण ज्यादा गाढ़ा है, तो थोड़ा पानी मिला लें।
8. अब ढोकला स्टैंड या थाली को घी या तेल से ग्रीस कर लें, फिर उस पर पहले से ग्रीस किया हुआ बटर पेपर रखें। जिससे ढोकला आसानी से निकाला जा सके।
9. सबसे पहले ढोकला स्टैंड या थाली में सबसे पहले हरे रंग वाला मिश्रण डालें और उसे स्टीमर के गर्म पानी में रखें, फिर लगभग 4-5 मिनट तक तेज आंच पर पकाएं।
10. सूजी वाला सफेद मिश्रण डालें और पकाएं, आखिर में ढोकला स्टैंड या थाली में टमाटर सूजी का लाल रंग वाला मिश्रण डालें और स्टीमर के गर्म पानी में रखकर और 18-20 मिनट तक तेज आंच पर पकाएं।
11. 20 मिनट बाद स्टीमर को खोलें और एक चाकू की मदद से ढोकले को चेक कर लें। अगर चाकू पर मिश्रण नहीं लगता है, तो गैस बंद कर दें।
12. अब ढोकला स्टैंड या थाली को स्टीमर से बाहर निकाल कर ठंडा कर लें।
13. इसके बाद एक पैन में तेल गर्म कर लें, फिर उसमें राई, करी पत्ता, लंबी कटी हरी मिर्च, और तिल डालकर भून लें और बने हुए तिरंगा ढोकला (Tiranga Dhokla) पर डाल दें।
14. अब तिरंगा ढोकला (Tiranga Dhokla) को चाकू की मदद से छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें, ताजे कसे हुए नारियल से गार्निश करें।
15. अब तैयार तिरंगा ढोकला (Tiranga Dhokla) को प्लेट में निकालें और सर्व करें।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story