लड़कियां इस उम्र में रोमांस करना ज्यादा पसंद करती हैं, जानें क्या है वजह
रिश्ते में प्यार और रोमांस होने से रिश्ता मजबूत होता है और साथ ही बोरियत नहीं होती है। आज के समय में ज्यादातर लड़के-लड़कियां कम उम्र में ही रिलेशनशिप लाइफ जीना शुरू कर देते हैं। जिसके बाद धीरे-धीरे कपल्स के बीच हाव-भाव और स्वभाव में कई तरह के बदलाव आने लगते हैं।

रिलेशनशिप में कपल्स के बीच प्यार और रोमांस होना आम बात है। रिश्ते में प्यार और रोमांस होने से रिश्ता मजबूत होता है और साथ ही बोरियत नहीं होती है। आज के समय में ज्यादातर लड़के-लड़कियां कम उम्र में ही रिलेशनशिप लाइफ जीना शुरू कर देते हैं। जिसके बाद धीरे-धीरे कपल्स के बीच हाव-भाव और स्वभाव में कई तरह के बदलाव आने लगते हैं।
आमतौर पर ज्यादातर लोग यही सोचते हैं कि जब लड़कियां 20-22 की उम्र तक पहुंचती हैं तो वह ज्यादा रोमांटिक होती हैं। अगर आप भी कुछ ऐसा ही सोचते हैं तो आप गलत हैं। इस उम्र में रोमांस करना पसंद करती हैं लड़कियां हाल ही में हुई एक रिसर्च के मुताबिक इस बात का खुलासा हुआ है कि 35-40 की उम्र में महिलाएं सबसे ज्यादा रोमांटिक होती हैं। इस उम्र में रोमांस के लिए महिलाओं की इच्छा चरम सीमा पर होती है और इसी समय वह पार्टनर के साथ शारीरिक संबंध बनाना पसंद करती हैं।
ये है वजह महिलाएं किस उम्र में सबसे ज्यादा रोमांटिक होती हैं, इसका पता लगाने के लिए एक सर्वे किया गया। सर्वे में 2600 महिलाओं को शामिल किया गया। इनमें शामिल 35 या उससे अधिक उम्र की महिलाओं ने बताया कि उन्हें जिंदगी के इस पड़ाव में रोमांस करने में मजा आ रहा है।