Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

सुशांत सिंह की तरह दिव्या भारती की मौत भी है पहेली, साजिद नाडियाडवाला से शादी के 10 महीने बाद ही हुआ था निधन

फिल्म इंडस्ट्री से सुशांत की यह पहली मौत नहीं जो एक पहेली बन गई है। इससे पहले भी फिल्मी जगत की जानी मानी एक्ट्रेस दिव्या भारती ने 5 अप्रैल 1993 को अंधेरी वेस्ट मुंबई के तुलसी अपार्टमेंट की पांचवी मंजिल से कूद कर जान दे दी थी। वहीं दिव्या की मौत की गुत्थी आज भी उलझी हुई नजर आती है।

सुशांत सिंह की तरह दिव्या भारती की मौत भी है पहेली, साजिद नाडियाडवाला से शादी के 10 महीने बाद ही हुआ था निधन
X
सुशांत सिंह और दिव्या भारती (फाइल फोटो)

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह की मौत ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। वहीं सुशांत की निधन के बाद से तरह तरह की खबरे सामने आ रही हैं। कुछ लोगों ने सुशांत की मौत का जिम्मेदार फिल्म इंडस्ट्री को ठहराया तो किसी ने उनकी गर्लफ्रेंड पर उंगली उठाई। इसी बीच निर्माता साजिद नाडियाडवाला ने बताया है कि फिल्म छिछोरे की सफलता के बाद उन्होंने सुशांत को और भी फिल्मों के लिए साइन किया था। इसके लिए उन्होंने सुशांत को साइनिंग अमाउंट भी दे दी थी। फिल्म इंडस्ट्री से सुशांत की यह पहली मौत नहीं जो एक पहेली बन गई है। इससे पहले भी फिल्मी जगत की जानी मानी एक्ट्रेस दिव्या भारती ने 5 अप्रैल 1993 को अंधेरी वेस्ट मुंबई के तुलसी अपार्टमेंट की पांचवी मंजिल से कूद कर जान दे दी थी। वहीं दिव्या की मौत की गुत्थी आज भी उलझी हुई नजर आती है।

साजिद आज भी अपनी फिल्म दिव्या भारती को डेडिकेट करते हैं

साजिद नाडियाला की पहली पत्नी हैं दिव्या भारती। वे आज भी उन्हें याद करते रहते हैं। इसका उदाहरण फिल्म किक से लिया जा सकता है। यह फिल्म साजिद द्वारा डायरेक्ट की गई थी। इस फिल्म में सलमान खान ने एक सीन में दिव्या के हिट गाना सात समुंद्र पार में तेरे पीछे पीछे आ गई पर डांस किया था। वहीं साल 2004 तक साजिद ने जो भी फिल्म बनाई, उसे दिव्या को डेडिकेट किया।

साजिद और दिव्या 10 मई 1992 को शादी के बंधन में बंधे

आपको बता दें कि साजिद और दिव्या 10 मई 1992 को शादी के बंधन में बंधे थे। शादी के 10 महीने बाद ही दिव्या की मौत हो गई थी। दोनो की लव स्टोरी किसी फिल्म से कम नहीं है। खबरों की मानें तो साजिद के वॉलेट में आज भी दिव्या की फोटो है। दोनों की मुलाकात एक फिल्म की शूटिंग के दौरान हुई थी।

लव स्टोरी में सबसे बड़ी दिक्कत दिव्या का नाबालिग होना

इसके बाद दोनों की दोस्ती हुई और धीरे धीरे दोनों एक दूसरे के करीब आने लगे। दोनों की लव स्टोरी में सबसे बड़ी दिक्कत दिव्या का नाबालिग होना था। दिव्या के नाबालिग होने की वजह से दोनों शादी नहीं कर सकते थे। ऐसा करना कानून जुर्म था। इसके बाद दोनों ने अपने रिलेशन को सीक्रेट रखा और अपने करियर पर ध्यान देना शुरू किया।

Also Read: अंकिता लोंखडे के घर की नेमप्लेट पर आज भी है सुशांत का नाम, दोस्त का ये पोस्ट आपको भी कर देगा इमोशनल

दोनों ने अपनी शादी को दुनिया के आगे शो नहीं किया था

वहीं दिव्या 25 फरवरी 1992 को 18 साल की हो गई थीं। जिसके बाद दोनों ने उसी साल 10 मई को शादी करली। दिव्या भारती ने इस्लाम कुबूल लिया था। जिसके बाद दिव्या भारती ने अपना नाम सना नाडियाडवाला कर लिया था। कहा जाता है कि दोनों ने अपनी शादी को दुनिया के आगे शो नहीं किया था। लोगों को साजिद और दिव्या के रिलेशनशिप में होने की खबर थी।

और पढ़ें
Shagufta Khanam

Shagufta Khanam

Jr. Sub Editor


Next Story