Lockdown 4: लॉकडाउन में पति - पत्नी ऐसे बढ़ाएं प्यार, ये हैं असरदार टिप्स
Lockdown 4: लॉकडाउन के दौरान पती पत्नी(Husband - Wife) के बीच झगड़े काफी बढ़ गए हैं। यहां तक कई कपल के बीच तलाक तक नौबत आ गई है। इसी बीच आज हम आपको कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं(Husband Wife Relationship Tips)। जिसके जरिए पति - पत्नी आपसे में अपने रिश्ते को बेहतर बना सकते हैं।

Jyotish Shastra: पति-पत्नी इन कारगर उपायों से कर सकते हैं अपने बीच बढ़ रही दूरी को दूर, जानें गृह क्लेश निवारण के अचूक उपाय
Lockdown 4: कोरोना वायरस( Coronavirus) के खतरे को देखते हुए देश में लॉकडाउन (Lockdown) किया गया है। जिसके कारण सभी लोग घरों में कैद हैं। ऐसे में लोगों को फैमिली के साथ टाइम स्पेंड करने का अच्छा मौका मिल रहा है। वहीं इस दौरान पती पत्नी(Husband - Wife) के बीच झगड़े काफी बढ़ गए हैं। यहां तक कई कपल के बीच तलाक तक नौबत आ गई है। इसी बीच आज हम आपको कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं(Husband Wife Relationship Tips)। जिसके जरिए पति - पत्नी आपसे में अपने रिश्ते को बेहतर बना सकते हैं। तो चलिए जानते हैं पति पत्नी के बीच प्यार बढ़ाने के टिप्स(How To Make Husband Wife Relation More Strong)।
दिल की बात करें जाहिर
आप आपस में एक दूसरे से अपने दिल की बात कह सकते हैं। ज्यादा समय फोन और टीवी पर गुजारने के बजाए, पार्टनर से साथ बातें करें। इससे आप दोनों का बॉन्ड स्ट्रांग होगा और एक दूसरे को बेहतर जान पाएंगे।
खुद को भी टाइम दें
घर पर खाली बैठने से आपको फ्रस्टेशन के सिवा कुछ नहीं मिलेगा। इसलिए बेहतर है कि आप घर पर रहकर कोई न कोई एक्टिविटी करते रहें। ऐसे में आप ढ़ना, लिखना, पेंटिंग, सिंगिंग, डांसिंग जैसे अपने शौक पूरे कर सकते है। खुद को रिलैक्स रखें। इससे आप दोनों में झगड़े भी कम होंगे।
पुराने अच्छे पलों को करें याद
आप दोनों अपने पुराने अच्छे पलों को भी याद कर सकते हैं। यकीन मानिए आपके ऐसा करने से आपको काफी अच्छा लगेगा। वहीं आप दोनों एक दूसरे के करीब आएंगे।
फ्यूचर प्लानिंग कर सकते हैं
यह बहुत अच्छा समय है जब आप दोनों साथ बैठकर अपना फ्यूचर प्लान कर सकते हैं।
Also Read: जानें, ऐसे कौन से हैं वो काम जिसे हर लड़की करती है ब्रेकअप के बाद
साथ में खाना बनाएं
मिल झुल के काम करने से रिश्ता बेहतर होता है। आप दोनों को एक दूसरे के करीब आने का मौका मिलता है। इसके लिए आप दोनों साथ में कुकिंग भी कर सकते हैं।