जानें शादी के बाद लड़कियों क्यों हो जाती हैं चिड़चिड़ी
शादी होने के बाद लड़की का न घर बदलता है बल्कि उनकी कई आदतें भी बदल जाती हैं। जिस घर में वो अभी तक रही थीं अचानक से वो घर पराया हो जाता है। वहीं दूसरी तरफ ससुराल में सबकुछ नया होता है। जिसके चलते उन्हें काफी चुनौतियों का भी सामना करना पड़ता है। ऐसे में कई बार लड़कियां काफी चिड़चिड़ी भी हो जाती हैं(Girl After Marriage)।

शादी (Marriage) के बाद हर लड़की की जिंदगी में काफी बदलाव आते हैं। शादी होने के बाद लड़की का न घर बदलता है बल्कि उनकी कई आदतें भी बदल जाती हैं। जिस घर में वो अभी तक रही थीं अचानक से वो घर पराया हो जाता है। वहीं दूसरी तरफ ससुराल में सबकुछ नया होता है। जिसके चलते उन्हें काफी चुनौतियों का भी सामना करना पड़ता है। ऐसे में कई बार लड़कियां काफी चिड़चिड़ी भी हो जाती हैं(Girl After Marriage)। इसी बीच आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आखिर शादी के बाद लड़कियां चिड़चिड़ी क्यों हो जाती हैं। तो आइए जानते हैं कि वो कौन सी बाते हैं जिसके चलते लड़कियां शादी के बाद क्यों चिड़चि़ड़ी हो जाती हैं।
अपनेपन का एहसास न होना
ससुराल के लोगों से अपनेपन का एहसास न मिलने की वजह से भी लड़कियों का नेचर काफी चैंज हो जाता है। बहू चाहे कितनी भी कोशिश क्यों न करें लेकिन उन्हें फिर भी बेटी जैसा प्यार नहीं मिल पाता है। यही बातें उन्हें काफी चिड़चिड़ा बना देता है।
पर्सनल स्पेस न मिलना
शादी के बाद लड़कियों की जिंदगी में पर्सनल स्पेस समझो खत्म ही हो जाती है। उनको दूसरों के हिसाब से चलना पड़ता है। अगर वो अभी फैमिली बढ़ाने का नहीं चाहती हैं, तो इसको लेकर उन्हें काफी ताने भी सुनने पड़ते हैं। ऐसे हालात लड़की को गुस्सैल और चिड़चिड़ा बना देते हैं।
सेल्फ टाइम
शादी के बाद अक्सर लड़कियों को लगता है कि उन्हें अपने लिए टाइम नहीं मिल रहा। घर और ऑफिस के कारण वह खुद की तरफ ध्यान नहीं दे पाती। कई बार तो इसके कारण उन्हें शादी करने पर भी अफसोस होने लगता है।
Also Read: अपने रिश्ते को हैप्पी रखने के लिए भूलकर भी नहीं करनी चाहिए ये चीजें
खुद को बदलना
शादी के बाद लड़कियों को खुद में बहुत सारे बदलाव लाने पड़ते हैं। उन्हें हर परिस्थिति में खुद को साबित करना पड़ता है।
घर जैसा माहौल न मिलना
अपने घर में लड़की अपने घर वालों की काफी लाडली होती हैं। वहीं जरूरी नहीं कि ऐसा ससुराल में भी हो। ससुराल में घर जैसा माहौल नहीं मिलता। शादी से पहले जब मन आए सो कर उठो लेकिन शादी के बाद जल्दी उठना पड़ता है और सारे काम भी करने पड़ते हैं। यही छोटे छोटे बदलाव लड़की को चिड़चिड़ा बना देते हैं।