Coronavirus: इटली और स्पेन में किसिंग बना कोरोना वायरस संक्रमण की मुख्य वजह
Coronavirus: चीन से शुरु हुए इस खतरनाक वायरस का असर बाकी देशों में ज्यादा देखने को मिल रहा है वहीं इसको लेकर हैरान कर देने वाली बात सामने आई है कि इस वायरस के इतने भयंकर तरह से फैलने की वजह सेक्स और स्मूचिंग है।

Coronavirus: कोरोनावायरस का प्रकोप लगातार बढ़ता ही जा रहा है। इसकी चपेट में आने वालों की संख्या थमने के बजाए बढ़ती ही जा रही है। चीन से शुरु हुए इस खतरनाक वायरस का असर बाकी देशों में ज्यादा देखने को मिल रहा है। इस वायरस ने इटली और स्पेन को बुरी तरह हिला के रख दिया है। वहीं इसको लेकर हैरान कर देने वाली बात सामने आई है कि इस वायरस के इतने भयंकर तरह से फैलने की वजह सेक्स और स्मूचिंग है।
आपकी जानकारी के लिए बताना चाहेंगे कि कि स्पेन एक ऐसा देश है जहाँ सेक्स, किसिंग करना कोई बड़ी बात नहीं है। यहां के लोगों के लिए यह आम बात है। जिस वजह से इसे वायरस फैलने का एक बड़ा कारण माना जा रहा है। यहां के लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग की बात को गंभीर नहीं लिया था और लगातार लोग एक दूसरे के संपर्क में थे और जिस वजह से यह वायरस फैलता गया। वहीं इटली में लोग एक दूसरे का स्वागत किस करके करते हैं। जिस वजह से इसे वायरस फैलने का मुख्य कारण माना जा रहा है। इटली दुनिया का ऐसा देश है जहां भारी आबादी में लोग घूमने जाते हैं।
इटली दुनिया का ऐसा देश है जहां सबसे पुरानी जनसंख्या रहती है और यहां के लोग अपने अपने कल्चर को लेकर बहुत ज्यादा पोजेसिव हैं। जो आज एक बहुत बड़ी मुसीबत बन गई है। वहां के लोगों की लापरवाही ने आज देश की इतनी बुरी स्थिती कर दी है। वहीं अब वहां की सरकार लोगों की सुरक्षा के लिए हर मुमकिन कोशिश कर रही है।
इसी बीच आपको बता दें कि कोरोना वायरस के संक्रमण से स्पेन की राजकुमारी मारिया टेरेसा की मौत हो गई। राजकुमारी 86 साल की उम्र में लोगों से अलविदा कह दिया। राजकुमारी के भाई प्रिंस सिक्सटो एनरिके डी बॉरबोन ने फेसबुक के जरिए इस बात की जानकारी दी है। वहीं इटली के बाद सबसे ज्यादा स्पेन ही कोरोना से प्रभावित है। वहां अब तक 3400 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।