Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

सगाई टूटने के बाद महिलाएं इन बातों पर जरूर ध्यान दें, आगे बढ़ने में मिलेगी मदद

ब्रेकअप के दर्द से तो महिलाएं फिर भी बाहर आजाती हैं, लेकिन सगाई टूटने का दर्द महिलाएं आसानी से नहीं भूल पाती हैं। इसके पीछे का एक कारण समाज है। रिश्ता टूटने के बाद महिलाओं को समाज का डर सताता है। इसी बीच आज हम आपको बताएंगे कि रिश्ता टूटने के बाद महिलाएं कैसे आगे बढ़ सकती हैं।

सगाई टूटने के बाद महिलाएं इन बातों पर जरूर ध्यान दें, आगे बढ़ने में मिलेगी मदद
X

सगाई टूटने के बाद महिलाएं इन बातों पर जरूर ध्यान दें, आगे बढ़ने में मिलेगी मदद (फाइल फोटो)

हर महिला अपने रिश्ते को परफेक्ट बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ती है। इसके बावजूद भी कुछ रिश्ते ज्यादा दिन तक टिक नहीं पाते हैं। वहीं ब्रेकअप के दर्द से तो महिलाएं फिर भी बाहर आजाती हैं, लेकिन सगाई टूटने का दर्द महिलाएं आसानी से नहीं भूल पाती हैं। इसके पीछे का एक कारण समाज है। रिश्ता टूटने के बाद महिलाओं को समाज का डर सताता है। इसी बीच आज हम आपको बताएंगे कि रिश्ता टूटने के बाद महिलाएं कैसे आगे बढ़ सकती हैं।

पॉजिटिव रहें

अक्सर महिलाएं सगाई टूटने के बाद काफी नेगेटिव हो जाती हैं। लेकिन ऐसे में खुद को पॉजिटिव रखने में ही भलाई है। इसलिए जो हुआ है उसे भूलें और खुश होकर आगे बढ़ें। हर बार एक ही बात सोचने से दिमाग पर बुरा असर पड़ता है। ऐसे में आप डिप्रेशन में भी जा सकते हैं।

दोस्तों से मिलें

ऐसे समय में आप अपने दोस्तों से मिलें। दोस्तों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताएं। जिस काम को करने में खुशी मिलती हो उस काम को करे। आप चाहें तो परिवार के लिए खाना भी बना सकती हैं।

Also Read: तब छोटे बाल नजर आएंगे लंबे

खुद को ब्लेम न करें

अक्सर लड़कियां रिश्ता टूटने के लिए खुद को जिम्मेदार ठहराती हैं। आप खुद को कभी भी दोषी न मानें। ऐसा करके आप खुद को कमजोर करती हैं।

और पढ़ें
Next Story