लड़कियां इन 5 बातों पर कभी नहीं बोलती हैं सच, जानें वजह
आज के दौर में झूठ बोलना वैसे तो बेहद कॉमन हो गया है या यूं कहें कि झूठ और सच का अंतर समझना बेहद मुश्किल हो गया है, लेकिन लड़कियां कुछ ऐसे झूठ बोलती हैं, जिन्हें अक्सर लोग आसानी से पकड़ लेते हैं। क्या आप लड़कियों के सबसे ज्यादा बोले जाने वाले झूठों के बारें में जानते हैं, अगर नहीं, तो आज हम आपको लड़कियों के उन्हीं झूठों के बारे में बता रहे हैं। आइए जानते हैं लड़कियां आखिर क्यों झूठ बोलती हैं।

वैसे तो बचपन से सभी को सच बोलना एक अच्छी आदत होती है ये बताया और पढ़ाया जाता है, लेकिन बड़े-बड़े होते-होते ये किताबी ज्ञान किताबों में ही खो जाता है। आमतौर पर लोग अपनी किसी गलती को छुपाने या किसी के दिल को दुखाने से बचने के लिए झूठ बोलते हैं, लेकिन आज के दौर में छोटी-छोटी बातों पर भी झूठ बोलना एक फैशन सा बन गया है। ऐसे में अगर बात लड़कियों के सबसे कॉमन और बड़े झूठों की बात की जाए, तो आप कुछ के बारे में तो अंदाजा आसानी से लगा सकते हैं, लेकिन आज हम आपको लड़कियों के ऐसे ही 5 बड़े झूठ के बारे में बता रहे हैं, जो वो बिना किसी वजह के बोलती हैं।
लड़कियों के सबसे बड़े 5 झूठ (Girls Biggest 5 Lies)
1. वजन (Weight)
अधिकाश लड़कियों से उनसे वजन के बारे में सवाल करने पर हमेशा बदल में गलत जवाब आता है। क्योंकि लड़कियां कभी भी किसी को अपना सही वजन नहीं बताती हैं। इसके दो कारण हैं, कुछ लड़कियां अपने सही वजन के बारे में जानती नहीं है, तो कुछ दोस्तों के बीच मोटी कहलाने के डर से सही वजन बताने से हिचकती हैं।
2. उम्र (Age)
आपने हमेशा लोगों को लड़कियों से उनकी उम्र नहीं पूछते के बारे में बात करते हुए जरुर सुना होगा। क्योंकि अधिकांश लड़कियां अपनी सही उम्र बताने से हिचकती हैं, इसकी वजह समाज में उनकी आयु को लेकर उनकी शादी और जिम्मेदारियों पर की जाने वाली बातें प्रमुख होती है, तो दूसरी वजह उन्हें हमेशा स्वयं को यंग फील करने की ख्वाहिश होती है।
3. ज्यादा खाना खाने की आदत (Habit of overeating)
लड़कियां अक्सर अपनी ओवरईटिंग की आदत को लेकर भी अक्सर दोस्तों और रिश्तेदारों से झूठ बोलती हैँ। क्योंकि उनका मानना है, इससे लोग उन्हें भुक्खड़ और पेटू जैसे नामों से बुलाने लगते हैं। जिससे उनकी इमेज खराब होती है।
4. मेकअप प्रोडक्ट्स का यूज (Use of Makeup Products)
आमतौर पर माना जाता है कि लड़कियों को मेकअप करना बेहद पसंद होता है, लेकिन ये बात पूरी तरह से सही नहीं है, क्योंकि अधिकांश लड़कियां नेचुरल और स्किन प्रोटेक्शन के लिए ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं, जिससे उनकी स्किन रफ और ड्राई न दिखें।
5. रिलेशनशिप स्टेटस (Relationship Status)
लड़कियां कभी कभी अपने रिलेशनशिप स्टेटस के बारे में भी लड़कों या अन्य लोगों से झूठ बोलती हैं। लड़कियां कभी अनचाहे रिलेशनशिप प्रपोजल को मना करने के लिए झूठ बोलती हैं, तो कभी नए रिलेशनशिप को ट्राई करने के मकसद से झूठ का सहारा लेती हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App