दांतों के ''सफेद धब्बों'' से ऐसे पाएं छुटकारा
दांतों के सफेद धब्बों से साफ पता चलता है कि आपके दांत अनहेल्दी हैं।

X
haribhoomi.comCreated On: 4 Jan 2017 12:00 AM GMT
नई दिल्ली. आपने दांतो पर पीले धब्बे तो सुने होंगे। लेकिन क्या आपने दांतों पर सफेद धब्बे देखे हैं। दरअसल, दांतों पर सफेद धब्बे होना आपकी खराब सेहत को दर्शाता है। इससे चेहरा तो खराब दिखता ही है साथ ही आपकी हेल्थ भी डाउन हो जाती है। लेकिन क्या आपने दांतों पर आने वाली सफेद धब्बों के बारे में जानने की कोशिश की है। बता दें कि दांतों में अत्यधिक फ्लोराइड, कैल्शियम और मिनरल्स की कमी होने से ऐसी परेशानी होती है। अगर आपके दांतों पर भी हैं सफेद धब्बे तो इसे ठीक करने के ये हैं घरेलू उपचार...
1. दांतों पर दाग आने की एक वजह निकोटिन भी हो सकती है। इस दाग को दूर करने के लिए आप स्मोकिंग करना बंद कर दें।
2. अगर आपके दांतों पर भी सफेद दाग हो गए हैं तो तुलसी की थोड़ी सी पत्ती लें और उसे पीस कर दांतों की सफेद भाग पर लगा लें। इससे दाग छूटते जाएंगे।
3. दांतो के सफेद दाग को ठीक करने के लिए बेकिंग सोडा कारगर साबित हो सकता है। जरा सा बेकिंग सोडा लेकर रोजाना हल्के हांथों से दांतों पर रगड़े। ऐसा करने से दांतों पर मौजूद सफेद दाग निकल जाएंगे।
4. सेब में आयरन मौजूद होता है। अगर आप दांतों के सफेद दाग हटाना चाहते हैं तो रोजाना एक सेब खाएं।
5. दांतों के सफेद दाग को हटाने के लिए बादाम का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। रात में बादाम को भिगो दें। और दिन में इसका सेवन करें। ऐसा करने से दाग से छुटकारा मिलेगा।
6. दरअसल, सोडा पीने से दांतों में पाया जाने वाला मिनरल और कैल्शियम कम हो जाता है। चूंकि सोडे में फ्रक्टोज और फ्लोराइड्स पाए जाते हैं। इसलिए सोडा पीने से बचें।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story