प्रेग्नेंसी के बाद स्ट्रेच मार्क हटाने के लिए अपनाएं ये घरेलू तरीका
गर्भावस्था के पहले और बाद में शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं जिससे स्ट्रेच मार्क आ जाते हैं।

X
haribhoomi.comCreated On: 21 Oct 2016 12:00 AM GMT
नई दिल्ली. अधिकांश महिलाओं में गर्भावस्था के बाद स्ट्रेच मार्क आना आम बात है। दरअसल, गर्भावस्था से पहले और बाद में कई तरह के परिवर्तन देखे जाते हैं जिसके वजह से महिलाओं के शरीरे के अधिकांश हिस्सों में स्ट्रेच मार्क आ जाते हैं और फिर उनका जाना बड़ा मुश्किल होता है। लेकिन अब बॉडी के स्ट्रेच मार्क हटाने के लिए डॉक्टर्स के चक्कर काटने की जरूरत नहीं है बल्कि इन घरेलू उपायों से ही आप इन भद्दे स्ट्रेच मार्क से छुटकारा पा सकते हैं। अगर आपको डिलिवरी के बाद साफ स्किन चाहिए तो बता दें कि इसके लिए कई तरह के हर्बल तरीके है जो आपको इस समस्या से निजात दिला सकते हैं। आइये जाने उन उपायों के बारे में...
1. खजूरः बच्चे के जन्म के बाद अगर स्ट्रेच मार्क को हटाना है तो इसका सबसे आसान उपाय है कि आप अपने डाइट में खजूर को शामिल कर लें। खजूर खाने से स्किन में कसाव के साथ ब्लड सर्कुलेशन भी सही रहता है। खजूर खाने से स्ट्रेच मार्क आसानी से हट जाते हैं।
2. शकरकंदः शकरकंद का नाम तो सभी जानते होंगे। बते दें कि शकरकंद में केवल विटामिन सी ही नहीं बल्कि कई तरह के मिनरल्स पाए जाते हैं जो कि स्किन पर मौजूद स्ट्रेच मार्क को कम करने में मदद करता है।
3. संतराः चूंकि संतरे में विटामिन C पाया जाता है जिससे त्वचा कोमल बनती है। संतरे का सेवन करने के लिए स्ट्रेच मार्क बहुत जल्दी बट जाते हैं।
4. अंडाः अंडे में भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। अंडे के सेवन से स्किन की कोमलता बनी रहती है और स्ट्रेत मार्क से भी छुटकारा मिलता है।
5. दूधः विटामिन ई, कैल्शियम और प्रोटीन से भरपूर दूध स्ट्रेच मार्क्स को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। कोलेजन को बढ़ाने का काम भी दूध करता है जिससे स्ट्रेच मार्क कम होता है।
6. अवोकेडोः अवोकेडो में ओमेगा-3 पाया जाता है जो कि स्ट्रेच मार्क्स को कम करने में सहायक है। दरअसल ओमेगा-3 में फैटी एसिड्स होते हैं जो कि स्किन के लचीलेपन को बढ़ाता है और स्ट्रेच मार्क को दूर करता है।
7. पानीः स्ट्रेट मार्क को दूर करने के लिए पानी से बेहतर उपॉचार दूसरा कोई नहीं। चूंकि पानी स्तिन को हाइड्रेड करता है इसलिए गर्भावस्था के बाद स्किन से स्ट्रेट मार्क हटाने के लिए पानी पीने में कोताही न बरतें।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story