इस आसान विधि के साथ बनाएं तंदूरी पनीर टिक्का पिज्जा
पिज्जा का नाम सुनते ही हर किसी के मुंह में पानी आ जाता है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 6 Sep 2017 4:25 PM GMT
फास्ट फूड में पिज्जा सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। आमतौर पर बच्चे और बड़े दोनों शौक से खाते हैं।
पिज्जा का नाम सुनते ही हर किसी के मुंह में पानी आ जाता है।
हम आपको तंदूरी पनीर टिक्का पिज्जा बनाना सिखा रहे हैं।
आइए आपको बताते हैं इसकी रेसिपी के बारे में...
इसे भी पढ़ें- घर बैठे बनाएं लजीज पालक कॉर्न करीः रेसिपी
सामग्री-
- 125-150 ग्राम पनीर क्यूब
- 4 चम्मच गाढी दही
- 1 मध्यम लाल, हरी और पीली शिमला मिर्च
- 1 मध्यम टमाटर
- ½चम्मच धनिया पावडर
- ½ चम्मच लाल मिर्च पावडर
- ¼ हल्दी पावडर
- ½ चम्मच जीरा
- ¼ से ½ चम्मच नींबू रस
- ½ चम्मच चाट मसाला
- सेंधा नमक + काला नमक या साधारण नमक
- 2 मध्यम टमाटर, प्यूरी जिसमें से 1 कप टमैटो प्यूरी निकलेगी
- 1 चम्मच कटी ताजी पुदीने की पत्ती
- ½ से 1 चम्मच सूखी ओरीगेनो
- 2 चम्मच जैतून तेल
- ½ चम्मच नमक और काली मिर्च
- मौजरिल्ला चीज
- 7-8 ब्लैक ऑलिव्स स्लाइस
विधि-
- पनीर टिक्का बनाने के लिए सबसे पहले दही को एक कटोरे में अच्छी तरह से फेट लें।
- फिर उसमें अदरक पेस्ट, ½ नमक, नींबू का रस डाल मिक्स करें।
- अब इसमें वे सारी सामग्रियां मिक्स करें जो पनीर टिक्का की सामग्री के नीचे दी हुई हैं।
- पनीर को क्यूब में काटिये।
- प्याज, शिमला मिर्च और टमाटर को चौकोर आकार में काटें।
- पनीर को सभी सब्जियों को दही के कटोरे में डाल कर अच्छी तरह से लपेटें।
- फिर इसे ढंक कर 1 घंटे के लिये रख दें।
पिज्जा सॉस बनाने की विधि-
- टमाटर काटें और उन्हें मिक्सर में ब्लेंड कर के प्यूरी तैयार करें।
- एक छोटे पैन में जैतून तेल गरम करें।
- अब इसमें टमैटो प्यूरी डाल कर 4 मिनट चलाएं।
- जब टमाटर पक जाए तब इसमें पुदीना,सूखी ओरीगेनो और मिर्च डालें।
- आंच धीमी कर के 3 मिनट तक पकाएं।
- यह अब तैयार है, इसे किनारे रखें।
इसे भी पढ़ें- पनीर के साथ बनाएं स्वादिष्ट मिक्स वेज, करें नान के साथ गरमा-गरम सर्व
पिज्जा बनाने की विधि-
- पिज्जा का बेस लें, उस पर जैतून का तेल ब्रश की सहायता से लगाएं।
- फिर उस पर टमैटो पिज्जा सॉस लगाएं।
- उसके बाद उस पर मैरीनेट किया हुआ पनीर क्यूब, शिमला मिर्च और कटे टमाटर रखें।
- फिर ऑलिव्स के कटे स्लाइस रखें।
- फिर घिसी हुई मौजरिल्ला चीज़ फैलाएं।
- तवे पर 2 चम्मच तेल डालें, उस पर पिज्जा रखें।
- अब तवे को तंदूर में रखें और 10 मिनट के लिए पकाएं।
- आपका पिज्जा तैयार है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story