घर पर बनाएं मसालेदार चटपटे मखानेः रेसिपी
बच्चे फास्ट फूड खाना ज्यादा पसंद करते हैं।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 31 Aug 2017 4:40 PM GMT
आजकल के लाइफस्टाइल को देखते हुए पौष्टिक आहार खाना बहुत जरूरी होता है। लेकिन बच्चे फास्ट फूड खाना ज्यादा पसंद करते हैं।
आप उनको प्रोटीन, फाइबर, आइरन और कार्बोहाइड्रेट से भरपूर चटपटे मखाने बनाकर खिला सकते हैं।
आइए आपको बताते हैं इसकी रेसिपी के बारे में..
इसे भी पढ़ें- बच्चों को खिलाएं राजस्थानी पौष्टिक टिक्का परांठाः रेसिपी
सामग्री-
- 1 कटोरी मखाना
- 1 कटोरी भुनी हुई मूंगफली
- 1 कटोरी भुनी हुई चने की दाल
- 1 बड़ा चम्मच मक्खन
- 1 छोटी चम्मच राई
- 7-8 करी पत्ता
- 4 साबुत हरी मिर्च
- हल्दी
- नमक स्वादानुसार
- 1 चम्मच टमाटर का पाउडर
- 1 चम्मच पुदीना पाउडर
- 1 चम्मच चीज पाउडर
इसे भी पढ़ें- बाजार जैसे घर पर बनाएं दही ब्रेड रोल, हरी चटनी के साथ करें सर्व
विधि-
- एक पैन में मक्खन गर्म करने के बाद राई, करी पत्ती और हरी मिर्च डालें।
- चटकते ही मूंगफली, चने की दाल, मखाना, हल्दी और नमक डालकर करछी से चलाते हुए अच्छे से भूनें।
- मखानों के सुनहरा होते ही आंच बंद कर दें। आपका तैयार है चटपटा मखाना।
- टमाटर का पाउडर, पुदीना पाउडर और चीज पाउडर से गार्निश कर सर्व करें।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story