घर पर बनाएं स्वादिष्ट गार्लिक नूडल्सः रेसिपी
घर पर आप कॉन्टिनेंटल फूड बनाकर सबका दिल खुश कर सकते हैं।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 10 Sep 2017 8:13 AM GMT
हर किसी को चटपटा खाना पसंद होता है। घर का सादा खाना खाकर आप रोज बोर हो जाते होंगे।
घर पर आप कॉन्टिनेंटल फूड बनाकर सबका दिल खुश कर सकते हैं।
आइए आपको बताते हैं गार्लिक नूडल्स की रेसिपी के बारे में...
इसे भी पढ़ें- झटपट बनाएं ब्रेकफास्ट में सूजी के मिक्स वेज पकौड़ेः रेसिपी
सामग्री-
- 5 कप नूडल्स
- 3 बड़े चम्मच गाजर लंबी कटी हुई
- 2 बड़े चम्मच हरा प्याज बारीक कटा हुआ
- 1 बड़ा चम्मच लहसुन बारीक कटा हुआ
- 6 चम्मच शिमला मिर्च(लाल,पीली,हरी)
- 1 बड़ा चम्मच सोया सॉस
- 2 बड़े चम्मच टमाॅटो चिली सॉस
- 1 चम्मच सिरका
- 1/2 छोटा चम्मच चीनी
- 1 छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
- नमक स्वादानुसार
- 3 बड़े चम्मच तेल
- थोड़े से चिल्ली फ्लैक्स
इसे भी पढ़ें- इस तरीके से बनाएं स्वादिष्ट चावल की खीरः रेसिपी
विधि-
- सबसे पहले नूडल्स को गर्म पानी में थोड़े सा नमक डालकर उबाल लें, आप इसमें छोड़ा सा तेल भी मिलाएं ताकि ये एक दूसरे से चिपके नहीं।
- उबालने के बाद इन्हें छानकर ठंडे पानी से धोकर अलग रख लें।
- अब एक पैन में तेल गर्म करके उसमें लहसुन और प्याज डालकर हल्का भून लें।
- फिर इसमें गाजर और शिमला मिर्चे डालकर 1 मिनट के लिए मिक्स करें।
- अब इसमें सॉया सॉस, चिली सॉस और सिरका डालकर हिलाएं।
- अब पैन में नमक और चीनी डालें,इसके बाद नूडल्स डालकर अच्छी तरह चलाएं।
- फिर नूडल्स में काली मिर्च पाउडर डालकर मिक्स करें और गैस बंद कर दें।
- चिल्ली फ्लैक्स इनके ऊपर छिड़क कर गार्निश करें।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story