जानिए, नाक से क्यों निकलता है ''खून''
नाक से खून निकलना कैंसर का एक लक्षण भी होता है।

X
haribhoomi.comCreated On: 7 Jan 2017 12:00 AM GMT
नई दिल्ली. अक्सर गर्मियों में तो कई बार ठंड में नाक से खून निकलने लगता है। जिसे नकसीर फूटना कहते हैं। दरअसल, जब नाक के टिश्यू खराब हो जाते हैं तो नाक से खून बहने की समस्या होती है।
नाक से खून बहना बच्चों में आम परेशानी है और यही परेशानी बड़े लोगों में ब्लड प्रेशर बढ़ने की वजह से होता है। ब्लड प्रेशर या किसी अन्य संक्रमण होने पर होती है। दरअसल, आर्टरियोस्केलिरोसिस की बीमारी की वजह से ऐसी समस्या होती है। आप यह जानकर चौंक जाएंगे कि नाक से खून निकलना भी कैंसर का एक लक्षण है। इसपर अधिकांश लोग ध्यान भी नहीं देते हैं। बता दें कि नाक से खून दो तरह से निकलता है पहला एंटीरियर नोज़ब्लीड या दूसरा पोस्टीरियर नोज़ब्लीड। इनमें से पोस्टीरियर नोज़ब्लीड़ बेहद खतरनाक और जानलेवा होता है।
यह भी पढ़ें- 'ब्रेस्ट साइज' को कम करने के लिए अपनाएं ये तरीका
चलिए आपको बताते हैं नाक से क्यों निकलता है खून-
- नाक से खून निकलना साइनस संक्रमण के कारण भी होता है।
- सर्दी-जुकाम की दवाईयां लेना भी नाक से खून निकलने की एक वजह है।
- नाक वाला स्प्रे इस्तेमाल करने से नाक वाले रास्ते में खुश्की हो जाती है जिसके कारण खून निकलने लगता है।
- कई बार नाक से खून कुछ बीमारियों जैसे- ल्यूकेमिया, लिवर की बीमारी, हीमोफीलिया या अन्य आनुवांशिक क्लॉटिंग बीमारी होने पर भी नाक से खून निकलने लगता है।
- इतना ही नहीं सिर में चोट आने पर भी नाक से खून बहता है। अगर आपके साथ भी ऐसा कुछ हो तो बिना देरी किए डॉक्टर को दिखाएं।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story