रेसिपी: घर पर मिनटों में ऐसे बनाएं ''रस मलाई''
बसंत पंचमी एक ऐसा त्योहार है जिसमें पीले रंग का काफी बोलबाला रहता है। इस दिन सभी पीले रंग के कपड़े पहनने के साथ साथ पीले रंग के पकवान और मिठाइयां भी बनाते हैं। आज हम आपके लिए रस मलाई की रेसिपी लेकर आए हैं।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 22 Jan 2018 2:45 PM GMT
बसंत पंचमी एक ऐसा त्योहार है जिसमें पीले रंग का काफी बोलबाला रहता है। इस दिन सभी पीले रंग के कपड़े पहनने के साथ साथ पीले रंग के पकवान और मिठाइयां भी बनाते हैं।
आज हम आपके लिए रस मलाई की रेसिपी लेकर आए हैं। रस मलाई ऐसी मिठाई है, जिसका नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है, फिर चाहे वह बच्चा हो या बूढ़ा। यह एक बंगाली मिठाई है जो कि देखने में बड़ा होता है। इसके अंदर मेवे भरे जाते हैं और यह दिखने में केसरिया रंग का होता है।रस मलाई बनाने की विधि बेहद आसान है। इसे आप घर पर आसानी से बना सकते हैं।
रस मलाई बनाने के लिए सामग्री
- छेना- 250 ग्राम
- शक्कर- 2 कप
- दूध- 1 लीटर
- काजू- 10-12 बारीक कटे हुए
- पिस्ता- 10-12 बारीक कटे हुए
- केसर- 10-15
- चिरौंजी- 1 बड़ा चम्मच
- हरी इलाइची- 3-4 छील कर कूट लें
ऐसे बनाएं
- छेना को मसल-मसल कर मुलायम और चिकना कर लें। जब छेना मुलायम हो जाये, तब यह रस मलाई बनाने के लिये पूरी तैयार है।
- छेना लें और उसे गोल कर लें। इसी तरह सारे छेने की टिक्की बना लें, फिर चाशनी की तैयारी करें।
- चाशनी के लिये एक बड़े बर्तन में 3 कप पानी लें और 1/2 कप शक्कर बचाकर पूरी शक्कर पानी में डाल कर उबालें। उसमें छेने की टिक्कियां डाल दें और फिर तेज आंच में पका लें।
इसे भी पढ़े: बचे हुए रोटी-चावल से बनाएं टेस्टी-टेस्टी स्नैक्स, जानें 3 रेसिपी
- छेने में उबाल आता रहे। अच्छी तरह से पकने पर छेने फूल कर लगभग 2 गुने साइज की हो जाएगी।
- गर्म दूध में बची हुई शक्कर, आधे मेवे, कुटी हुई इलायची और केसर डाल दें। इसके बाद छेने की सभी टिक्की चाशनी से निकाल कर दूध में डाल दें और ठंडी होने दें।
- अब रस मलाई रेसिपी कम्प्लीट हुई। आपकी स्वादिष्ट रस मलाई तैयार है। बस इसे बचे हुए मेवों से गार्निश करें और फिर सर्विंग बाउल में निकाल कर पूरे परिवार के साथ आनंद लें।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story