राजगिरा चॉप्स खाकर जुबान पर लगेगा चटकारा, जानें रेसिपी
हरियाली तीज (13 अगस्त) के दिन खुशहाल दांपत्य जीवन की मंगलकामना के साथ आप व्रत जरूर रखेंगी। इस मौके पर कई तरह के व्यंजन भी बनाए जाते हैं।

हरियाली तीज (13 अगस्त) के दिन खुशहाल दांपत्य जीवन की मंगलकामना के साथ आप व्रत जरूर रखेंगी। इस मौके पर कई तरह के व्यंजन भी बनाए जाते हैं। इस अवसर के लिए हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ मीठे-नमकीन स्वादिष्ट व्यंजनों को बनाने की विधि।
सामग्री
राजगिरा आटा: 200 ग्राम, उबले मैश आलू: 200 ग्राम, बारीक कटी हरी मिर्च: 1 छोटा चम्मच, बारीक कटा हरा धनिया: 2 बड़े चम्मच, अदरक पेस्ट: 1 छोटा चम्मच, सेंधा नमक: स्वादानुसार, कुटी काली मिर्च: 1 छोटा चम्मच, नीबू का रस: 1 छोटा चम्मच, घी: तलने के लिए।
इसे भी पढ़ें: हरियाली तीज 2018: तीज पर दाल-चावल नहीं, बनाइए लेमन राइस- जानें रेसिपी
विधि
घी को छोड़कर सारी सामग्री अच्छी तरह मिला लें। तैयार मिश्रण की बॉल्स बनाएं। हर बॉल को हथेली पर दबाकर चॉप्स का आकार दें। कड़ाही में घी गर्म करके मध्यम आंच पर सभी चॉप्स दोनों ओर से सुनहरे होने तक तलें। हरी चटनी के साथ सर्व करें।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App