Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

इस गर्मी घर में लें राजस्थानी राबड़ी का मजा, जानें रेसिपी

इन दिनों गर्मी अपनी चरम सीमा पर है और घर से बाहर निकलना बंद नहीं हो सकता। ऐसे में गर्मी में इस कूल डिश की मदद से आप लू लगने से बच सकते हैं। आज की इस रिपोर्ट में हम आपको राजस्थानी राबड़ी की रेसिपी बताने जा रहे हैं। राजस्थानी राबड़ी छाछ से बनती है, इसे बाजरे की राबड़ी भी कहा जाता है।

इस गर्मी घर में लें राजस्थानी राबड़ी का मजा, जानें रेसिपी
X

इन दिनों गर्मी अपनी चरम सीमा पर है और घर से बाहर निकलना बंद नहीं हो सकता। ऐसे में गर्मी में इस कूल डिश की मदद से आप लू लगने से बच सकते हैं। आज की इस रिपोर्ट में हम आपको राजस्थानी राबड़ी की रेसिपी बताने जा रहे हैं। राजस्थानी राबड़ी छाछ से बनती है, इसे बाजरे की राबड़ी भी कहा जाता है।

अमूमन गर्मी में छाच सभी पीते हैं। इस बार छाछ से घर में राजस्थानी राबड़ी बनाकर नई ड्रिंक का मजा ले सकते हैं।

इस फायदेमंद और यूनीक ड्रिंक से आप मेहमानों की मेहमान नवाजी भी कर सकते हैं।

साथ ही यह ड्रिंक बड़ों के साथ-साथ बच्चों को भी खूब पसंद आएगी। जानें रेसिपी-

यह भी पढ़ें: जानें बच्चों को फ्रूट्स खिलाने का सबसे आसान तरीका, घर पर बनाएं 'फ्रूट कस्टर्ड'

राजस्थानी राबड़ी के लिए सामग्री

  • छाछ: 2 कप
  • बाजरे का आटा: 1 बड़ा चम्मच
  • साबुत जीरा: आधा छोटा चम्मच
  • नमक: स्वादानुसार
  • भुना जीरा: 1 छोटा चम्मच
  • पुदीना के पत्ते: 4-5

ऐसे बनाएं

  • राजस्थानी राबड़ी या बाजरे की राबड़ी बनाने के लिए सबसे पहले बाजरे के आटे को चालकर रख लें।
  • इसके बाद किसी बड़े बर्तन में छाछ लें और उसमें थोड़ा-थोड़ा बाजरे का आटा डालते हुए चलाते रहें।
  • इस बात का ध्यान रखें कि आटा डालने के बाद छाछ में गुठली न पड़े।
  • इसके बाद इस मिश्रण में नमक और जीरा मसलकर डाल दें और फिर अपनी जरूरत के हिसाब से पानी मिलाएं।
  • इस तैयार मिश्रण को धीमी आंच पर चढ़ा दें और लगातार कलछी से चलाते रहें।
  • मिश्रण में एक उबाल आ जाने के बाद 10-15 मिनट तक चलाते हुए पकाएं।
  • इस तरह तैयार हो जाएगी राजस्थानी राबड़ी।
  • राबड़ी को रातभर रखने के बाद गिलास में थोड़ी राबड़ी और छाछ मिलाते हुए उसमें भुना जीरा व पुदीना पत्ता मिलाकर पिया जाता है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story