Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

बच्चों के लिए बनाएं ये स्पेशल डिश, जानें ''रागी ओट्स वॉफल्स'' की रेसिपी

रोज-रोज ब्रेकफास्ट और स्नैक्स में क्या बनाएं, ये सवाल अक्सर महिलाओं को परेशान करता है। घरवाले भी एक ही तरह का नाश्ता खाते-खाते बोर हो जाते हैं। बच्चे भी हर दिन नई डिश खाने की फरमाइश करते हैं। ऐसे में रोज-रोज नई डिश के लिए आप इन डिशेस को ट्राई कर सकती हैं।

बच्चों के लिए बनाएं ये स्पेशल डिश, जानें रागी ओट्स वॉफल्स की रेसिपी
X

रोज-रोज ब्रेकफास्ट और स्नैक्स में क्या बनाएं, ये सवाल अक्सर महिलाओं को परेशान करता है। घरवाले भी एक ही तरह का नाश्ता खाते-खाते बोर हो जाते हैं। बच्चे भी हर दिन नई डिश खाने की फरमाइश करते हैं। ऐसे में रोज-रोज नई डिश के लिए आप इन डिशेस को ट्राई कर सकती हैं। आज हम आपको रागी ओट्स वॉफल्स की रेसिपी बताने जा रहे हैं।

रागी आटे और ओट्स की मदद से तैयार किए गए वॉफल्स बच्चों को बहुत पसंद आएंगे। साथ ही बड़े भी इसे बहुत चाव से खाएंगे। जानें रेसिपी-

'रागी ओट्स वॉफल्स' के लिए सामग्री

  • रागी आटा: 1 कप
  • ओट्स पावडर: 1/4 कप
  • गेहूं का आटा: 1/4 कप
  • अदरक-हरी मिर्च पेस्ट: 1 छोटा चम्मच
  • नमक-लाल मिर्च पावडर: स्वादानुसार
  • खाने का सोडा: 1/4 छोटा चम्मच
  • पानी: आवश्यकतानुसार
  • ऑलिव ऑयल: आवश्यकतानुसार
  • गार्निशिंग के लिए: खीरा, टमाटर, कटी हरी धनिया, रेड चिली फ्लेक्स, कसा नारियल

विधि

  • रागी आटे के साथ तेल के अलावा बाकी सभी सामग्री मिलाकर गाढ़ा घोल तैयार कर लें।
  • वॉफल्स बनने के लिए टोस्टर को 10 मिनट के प्रीहीट कर लें।
  • उसमें ऑलिव ऑयल को अच्छी तरह लगाएं।
  • गर्म-चिकने वॉफल्स टोस्टर में तैयार घोल डालें।
  • ऊपर से थोड़ा सा तेल भी ब्रश से लगा लें।
  • टोस्टर को बंद करके 10-12 मिनट पकने पर वॉफल्स निकाल लें।
  • आप चाहें तो इसे नॉन स्टिक तवे पर भी सेंक सकती हैं।
  • इसके लिए तवे को पहले गर्म कर लें। ऊपर से वॉफल्स डालें। पूरी तरह तैयार होने तक सेकें।
  • सिंक जाने पर मनपसंद आकार में काटें।
  • ऊपर से रेड चिली फ्लेक्स कटा हरा धनिया, ताजा कटा नारियल डालें।
  • खीरे, टमाटर के फल से सजाकर गर्म रागी वॉफल्स सर्व करें।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story