जानें कैसा हो आपका ऑफिस में बैठने का तरीका
अकसर बच्चे झुक कर काम करने से गला, पीठ, हाथ, कंधे और घुटनों में दर्द या अन्य तकलीफें हो सकती हैं।

X
?????? ??Created On: 27 Aug 2015 12:00 AM GMT
ऑफिस में काम के लिए आपको या पढ़ाई के लिए बच्चों को अकसर अधिक समय तक अपनी टेबल पर बैठे रहना पड़ता है लेकिन यह शरीर के लिए तनावपूर्ण भी हो सकता है। इससे शरीर में अकड़न की समस्या भी आ सकती है।
अकसर बच्चे झुक कर या फिर गलत तरीके से बैठकर पढ़ाई करते हैं। इससे गला, पीठ, हाथ, कंधे और घुटनों में दर्द या अन्य तकलीफें हो सकती हैं। अगर बैठने का तरीका सही नहीं होगा, तो कमर और पीठ दर्द की समस्या हो सकती है। खासकर परीक्षाओं के समय जब बच्चों को घंटों बैठकर पढ़ना पड़ता है, तो उनके बैठने की जगह और तरीका सही होना जरूरी है।
सजेशन
ये भी पढें- दिमागी बीमारियों के इलाज की बंधी उम्मीद
कैसी हो डेस्क-
-डेस्क के नीचे पैर रखने की पर्याप्त जगह होनी चाहिए।
-डेस्क के ऊपर इतनी जगह होनी चाहिए कि कंप्यूटर मॉनिटर आराम से रखा जा सके, साथ ही मॉनिटर को डेस्क पर थोड़ा पीछे ही रखें ताकि जब आप बैठें तो स्क्रीन से थोड़ी दूरी बनी रहे।
ये भी पढें- रिंगलेट्स हेयरस्टाइल, बदल दे आपका लुक...
-डेस्क ज्यादा ऊंचा या नीचा नहीं होना चाहिए, अपनी लंबाई कोदेखकर ही डेस्क का चुनाव करें। डेस्क की ऊंचाई इतनी होनी चाहिए कि आप बैठते समय आराम से उस पर अपने हाथ टिका सकें।
कैसी हो चेयर
-चेयर आरामदायक और एडजस्टेबल होनी चाहिए। साथ ही ध्यान रखें कि उनके किनारे नुकीले ना हों।
- चेयर पर सीधा बैठें, आराम के लिए पीछे कुशन या तौलिया मोड़कर रख लें। कभी भी चेयर पर आगे की तरफ ना बैठें।
-चेयर की ऊंचाई इतनी हो कि पैर जमीन को छू सकें।
-चेयर के साइड में डंडे लगे होने चाहिए, ताकि हाथ को आराम मिल सके।
विनीता झा-
(फिटनेस ट्रेनर किरन साहनी से बातचीत पर आधारित)
नीचे की स्लाइड्स में पढें, पूरी खबर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story