पितृ पक्ष 2018 : अपने पितरों को करना है खुश, तो बनाएं खास काजू की खीर, जानें इसकी रेसिपी
देश में पितृ पक्ष आज से आरम्भ होने जा रहे हैं। जो 24 सितंबर से शुरू 8 अक्टूबर तक होंगे। इस खास समय में सभी लोग अलग अलग पकवानों और दान-पुण्य के जरिए अपने पूर्वजों और पितरों को खुश और संतुष्ट करने की कोशिश करते हैं जिससे उन्हें आसानी से मोक्ष की प्राप्ति हो सके।

इन दिनों में बनाए जाने वाले सबसे जरूरी पकवानों में से एक खीर को आज हम एक नए रंग और नए स्वाद के साथ बनाएगें,इसलिए आज हम आपको इस खास दिन के लिए स्पेशल काजू की खीर की रेसिपी बताने जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें : पितृ पक्ष 2018 : पितृ दोष के लक्षण, कारण और उपाय
काजू की खीर की सामग्री :
यह भी पढ़ें : पितृ पक्ष 2018: ये हैं पितृ दोष कम करने के 5 उपाय,मन को मिलेगी शांति और कारोबार में होगा लाभ ही लाभ
काजू की खीर की रेसिपी की विधि :
1. सबसे पहले काजू को धोकर 3-4 घंटे भिगोकर रख दें।
2. इसके बाद जब खीर बनाने जाएं तो केसर को 1 चम्मच दूध में भिगोकर एक तरफ रख दें.
3. अब काजू को पानी से निकाल कर मिक्सर में डालकर बारीक पेस्ट बना लें।
4. अब एक पैन में दूध उबलने के लिए रखें।
5. जब दूध उबलना शुरु हो जाए तब इसमें चीनी डालकर 10-12 मिनट तक चलाते हुए पकाएं।
6. इसके बाद दूध में काजू का पेस्ट डालें और धीमी आंच पर 2-3 मिनट तक पकाएं।
7. जब खीर गाढ़ी हो जाए तब इसमें इलायची पाउडर और केसर वाला दूध मिलाकर आंच बंद कर दें।
8. अब तैयार काजू की खीर को एक बाउल में निकालें और पिस्ते और बादाम से गार्निश कर सर्व करें।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App