Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

जानें पीरियड्स मिस होने के कितने दिन बाद करना चाहिए प्रेगनेंसी टेस्ट

कई महिलाओं को इस बारे में जानकारी नहीं होती है कि पीरियड्स मिस होने के कितने दिन बाद प्रेगनेंसी टेस्ट (Pregnancy Test) करना चाहिए। यहां आपको इस बारे में जानकारी दी जा रही है कि प्रेगनेंसी टेस्ट कब और कैसे करना चाहिए।

जानें पीरियड्स मिस होने के कितने दिन बाद करना चाहिए प्रेगनेंसी टेस्ट
X

प्रतीकात्मक तस्वीर

मां बनना हर महिला का सपना होता है। पहली प्रेगनेंसी (Pregnancy) की खुशी अलग ही होती है। जिसे शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता है, उस एहसास को केवल अनुभव ही किया जा सकता है। कई महिलाओं को इस बारे में जानकारी नहीं होती है कि पीरियड्स मिस होने के कितने दिन बाद प्रेगनेंसी टेस्ट (Pregnancy Test) करना चाहिए। यहां आपको इस बारे में जानकारी दी जा रही है कि प्रेगनेंसी टेस्ट कब और कैसे करना चाहिए।

गायनेकोलॉजिस्ट की मानें तो जिन महिलाओं को पीरियड्स रेगुलर आते हैं और उन्हें लग रहा है कि वह प्रेग्नेंट हो गई हैं तो वो महिलाएं पीरियड्स मिस होने के 10 दिन बाद अपना प्रेगनेंसी टेस्ट कर सकती हैं। इससे परिणाम बिल्कुल स्पष्ट आते हैं, क्योंकि आपकी बॉडी में एचसीजी हार्मोन लेवल बढ़ जाता है। इस हार्मोन को ह्यूमन कोरिओनिक गोनाडोट्रोपिन कहते हैं। यह भूर्ण के विकास के लिए अहम भूमिका निभाता है। जब महिला प्रेग्नेंट होती है तो इस हार्मोन का स्तर बहुत ज्यादा होता है।

टेस्ट करते वक्त किन बातों का रखना चाहिए ध्यान

- सुबह उठते ही जब आपको पहली बार यूरिन आता है तो आपको उसका ही सैंपल टेस्ट के लिए लेना चाहिए।

-आप खाली पेट ही प्रेगनेंसी टेस्ट करें।

-आप जो प्रेगनेंसी टेस्ट किट लेकर आएं है उसकी जांच कर लें। कहीं उसकी डेट एक्सपायर तो नहीं हो गई है।

-यूरिन सैंपल लेने के बाद आप चॉय और कॉफी या बाकी चीजों को सेवन कर सकते हैं।

-अगर आप घर पर टेस्ट नहीं कर पा रहीं तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें।


और पढ़ें
Next Story