कुछ इस तरह बॉडी को दें परफेक्ट शेप, जो लगे सबसे ATTRACTIVE
इनएक्टिव लाइफस्टाइल और गलत फूड हैबिट के कारण लोग मोटापे से घिर जाते हैं। इससे उन्हें कई बीमारियां भी अपनी चपेट में लेने लगती हैं।

X
haribhoomi.comCreated On: 12 March 2015 12:00 AM GMT
नई दिल्ली. इनएक्टिव लाइफस्टाइल और गलत फूड हैबिट के कारण लोग मोटापे से घिर जाते हैं। इससे उन्हें कई बीमारियां भी अपनी चपेट में लेने लगती हैं। जानिए कुछ ऐसी एक्सरसाइज के बारे में जिनसे बहुत जल्द फैट बर्न होता है। इससे आपकी बॉडी हमेशा परफेक्ट शेप में बनी रहेगी।वजन बढ़ने से न सिर्फ हमारा शरीर बेडौल नजर आता है, बल्कि कई तरह की बीमारियों के होने की आशंका भी बनी रहती है। हम फिजिकली और मेंटली फिट रहें, इसके लिए रेग्युलर एक्सरसाइज करना जरूरी है। हम आपको बता रहे हैं कुछ ईजी एक्सरसाइज के बारे मेंं। ये सभी एक्सरसाइज बहुत कम समय लेती हैं और आपकी होल बॉडी को टोन भी करती हैं। इन्हें आप घर पर भी कर सकते हैं।
इस एक्सरसाइज को करने के लिए पीठ के सहारे लेट जाएं। अब अपने घुटनों को 90 डिग्री की एंगल पर रखें। अपने दोनों घुटनों के बीच में बॉल रखें और धीरे-धीरे सांस लेते और छोड़ते हुए आगे की ओर उठें और अपने पैरों को छूने की कोशिश करें। साथ ही, अपने घुटनों को भी अपने सीने के पास लाएं। डेली 15 मिनट इस एक्सरसाइज को करें। इसे करने से पेट की चर्बी कम होती है, बॉडी को टोन करने में मदद मिलती है।
इसे करने के लिए दोनों पैरों के बीच गैप रखते हुए सीधे खड़े हो जाएं। कमर सीधी रखें और घुटनों को मोड़ें। घुटनों को मोड़ते हुए धीरे-धीरे ऐसी मुद्रा बनाएं जैसे आप चेयर पर बैठे हैं। इस मुद्रा में आने के बाद अपने हाथ को सामने की ओर फैलाएं। फिर जितनी देर तक आप आसानी से उस मुद्रा में खड़े रह सकते हैं, रहें और उसके बाद सामान्य स्थिति में आ जाएं। धीरे-धीरे करके आप इस मुद्रा में खड़े रहने का समय बढ़ाते जाएं। जब पूरी तरह इस एक्सरसाइज का अभ्यास हो जाए, तो छह मिनट तक इस मुद्रा में रुकें और उसके बाद सामान्य स्थिति में आ जाएं। आप चाहें तो हल्के वेट के साथ भी इस एक्सरसाइज को कर सकते हैं। 15 स्क्वैट के सेट को रोज तीन बार करें। इस एक्सरसाइज के कई फायदे हैं। यह पैरों और कमर को शेप में बनाए रखने के साथ ही मसल्स को स्ट्रॉन्ग बनाता है, बॉडी के निचले हिस्से में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है, थाई और हिप्स एरिया के फैट को कम करके उसे परफेक्ट शेप देता है। एनर्जी प्रदान करता है। इसे करने से स्टेमिना बढ़ता है।
नीचे की स्लाइड्स में पढ़िए, पूरी खबर -
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story