ये है रसमलाई बनाने का आसान तरीका
इस टिप्स से आप खुद भी यकीन नहीं करेंगे कि आपकी रबड़ी इतनी टेस्टी बनेगी।

X
haribhoomi.comCreated On: 25 Oct 2016 12:00 AM GMT
नई दिल्ली. रसमलाई बनाने की कोशिश हर घर में जोर शोर से होती है। लेकिन अफसोस आप हमेशा अपनी कोशिशों में कामयाब नहीं होते हैं। आप रसमलाई को जितना सॉफ्ट बनाना चाहते हैं उस हिसाब से सॉफ्ट नहीं बन पाता है। हो सकता है आप गलत तरीके से रसमलाई बनाते आ रहे हैं तो एक बार हमारा तरीका आजमा कर देखें, यकीनन इसका स्वाद आप कभी नहीं भूलेंगे.....
ये है सही टिप्स
- रसमलाई बनाने के लिए सबसे पहली और सबसे जरूरी चीज है दूध। आप रसमलाई बनाने के लिए किसी भी दूध का इस्तेमाल न करें इसके लिए सिर्फ गाय का दूध ही लें। क्योंकि गाय के दूध से बना रसमलाई बेहद सॉफ्ट होता है।
- दूसरी जरूरी बात ये है कि इसमें पनीर का इस्तेमाल बिलकुल भी न करें चूंकि हमने पहले ही रसमलाई बनाने के लीटर दूध इस्तेमाल किया है.
- अब आप तेज आंच पर दूध को पकाएं जब इसपर उबाल आ जाए तब गैस बंद कर दें। करीब 1 मिनट तक इसे ऐसे ही रहने दें। 1 मिनट के बाद इसमें एक नींबू का रस मिलाएं लेकिन ध्यान रहे नींबू का रस मिलाने के बाद इसे तब तक चलाते रहें जब तक दूध फट न जाए।
- दूध के फटने के बाद छेना को अलग कर लें। छेना को किसी सूती कपड़े से अच्छी तरह से छान लें। उसके बाद अलग किए हुए छेने को कपड़े सहित पानी से साफ कर दें जिससे नींबू की खटास निकल जाए।
- अब इसका पानी निकलने के लिए इसे करीब 20 से 25 मिनट तक लटकाकर ऐसे ही रख दें।
- ध्यान रहे छेना न ही ज्यादा गीला हो और न ही ज्यादा सूखा। ऐसे में और इसे गोल शेप नहीं दे पाएंगे। अगर छेना ज्यादा कठोर हो गया है तो इसमें गर्म पानी की कुछ बूंदे डाल दें।
- कुछ मिनट के बाद छेने को कपड़े से निकाल लें और 4-5 मिनट तक अच्छी तरह मसलकर मुलायम या चिकना आटा गूंद लें।
- अब छोटी लोइयां बना लें। लोइयों को हाथों से अच्छी तरह रोल करें और फिर इन्हें हल्का सा चपटा कर लें।
- ध्यान रहे अगर छेना बॉल्स टूट रही है तो इसे दोबारा गंथे और दोबारा बॉल्स बनाएं।
-इस बात का खास ध्यान रखें कि 7-8 मिनट के बाद बिलकुल न पकाएं, नहीं तो छेना बॉल्स सख्त हो जाएंगे. इसलिए समय का ध्यान जरूर रखें.
- रबड़ी बनाने के लिए दूध, कंडेंस्ड मिल्क, कटे हुए मेवे, केवड़ा जल, इलायची पाउडर और केसर की जरूरत होती है। इसके अलावा आप जो खाना चाहे उसे काटकर डाल सकते हैं।
- अब दूध को अच्छी तरह से गर्म होने के लिए तेज आंच पर रखें। अब थोड़ा सा दूध निकालकर इसमें जरा सा केसर भिगो दें।
- अब दूध में सारी सामग्री डाल दें। इसे करीब 2 मिनट तक चलाते रहें।
- अब एक छोटा चम्मच कॉर्नफ्लोर लें और इसमें एक चौथाई चम्मच ठंडा दूध मिलाकर मिक्स कर लें। इसे दूध वाले मिश्रण में डालकर अच्छी तरह मिक्स करें।
-अब इसे करीब 5 मिनट तक पकाएं और रबड़ी को ठंडा होने दें। अब छेना बॉल्स को रबड़ी में डालकर फ्रिज में रख दें।
-आपकी रसमलाई बिल्कुल तैयार है, ठंडा होने के बाद आप इसे सर्व करें। आप खुद भी यकीन नहीं करेंगे कि आपकी रबड़ी इतनी टेस्टी बनेगी।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story