मूंगफली चिक्की रेसिपी: नवरात्रि फलाहार में फटाफट बनाएं ''पीनट चिक्की'', ये है विधि
चैत्र नवरात्रि में आज सप्तमी का दिन है। नवरात्रि में कुछ लोग 9 दिन का व्रत रखते हैं, तो कुछ लोग पहले और आखिरी (अष्टमी) का व्रत रखते हैं। 25 मार्च को अष्टमी पड़ रही है। ऐसे मौके पर आप फलाहार के रूप में पीनट चिक्की बना सकते हैं।

X
वीणा गुप्ता/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 24 March 2018 4:33 PM GMT
चैत्र नवरात्रि का आज सप्तमी का दिन है। नवरात्रि में कुछ लोग 9 दिन का व्रत रखते हैं, तो कुछ लोग पहले और आखिरी (अष्टमी) का व्रत रखते हैं। 25 मार्च को अष्टमी पड़ रही है।
ऐसे मौके पर आप फलाहार के रूप में पीनट चिक्की बना सकते हैं। इसे व्रत के बाद भी खाया जा सकता है। कन्या पूजन के मौके पर आप पीनट चिक्की कन्याओं को भी दे सकते हैं। जानें पीनट चिक्की की रेसिपी-
पीनट चक्की के लिए सामग्री
- मूंगफली के दाने: 1 कप
- नारियल बुरादा: 1/2 कप
- दूध: 1 कप
- चीनी: 2 कप
यह भी पढ़ें: घर पर फलाहार में बनाएं 'राजगिरा थालीपीठ', जानें रेसिपी
विधि
- मूंगफली को भूनकर छिलका उतार लें। 1/2 को दरदरा पीस लें।
- एक पैन में चीनी और दूध मिलाकर गर्म करें। गाढ़ा होने तक पकाएं।
- अब पैन में दरदरी मूंगफली डालकर लगातार चलाएं।
- जब मिश्रण कड़ाही छोड़ने लगे, तब घी लगी ट्रे में डालकर फैलाएं, ऊपर से बची हुई मूंगफलियां डालें।
- मनचाही शेप में चक्की काट लें।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story