''पालक पनीर'' नहीं घर पर बनाएं ''पनीर पालक रोटी'', जानें रेसिपी
आपने सब्जी के रूप में पालक पनीर तो बनाया होगा, लेकिन आज हम आपको पनीर पालक रोटी की रोसिपी बताने जा रहे हैं। जी हां, पनीर पालक रोटी, खाने में टेस्टी और रोज के स्वाद से अलग ये रोटी आपके पकवान में चार चांद लगा देंगे।

X
प्रतिभा अग्निहोत्री/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 17 May 2018 2:45 PM GMT
आपने सब्जी के रूप में पालक पनीर तो बनाया होगा, लेकिन आज हम आपको पनीर पालक रोटी की रोसिपी बताने जा रहे हैं। जी हां, पनीर पालक रोटी, खाने में टेस्टी और रोज के स्वाद से अलग ये रोटी आपके पकवान में चार चांद लगा देंगे।
पालक और पनीर की मदद से ये स्पेशल रोटी तैयार की जाती है। इस विधि से बनाई गई पनीर पालक रोटी सभी को बहुत पसंद आएगी। बड़ों के साथ-साथ बच्चे भी इसे खूब चाव से खाएंगे। जानें रेसिपी-
यह भी पढ़ें: मसाला पास्ता रेसिपी
'पनीर पालक रोटी' के लिए सामग्री
- गेहूं का आटा: 1 कटोरी
- बेसन: 1/2 कप
- नमक: स्वादानुसार
- मलाई: 1 कप
- पनीर: 1/2 कप (कद्दूकस किया हुआ)
- पालक: 1/2 कप (बारीक कटा हुआ)
- दूध: 1 कप
विधि
- बताई गई सभी सामग्रियों को एक साथ मिलाकर कड़ा आटा गूंध लें।
- तैयार आटे से चकले पर बेलकर छोटी-छोटी रोटी बनाकर सेंक लें।
- इस तरह तैयार है पनीर पालक रोटी
- इसे दाल या सब्जी के साथ सर्व कर सकती हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story