रेसिपी: मिनटों में ऐसे बनाएं हेल्दी और टेस्टी ''पालक बॉल्स''
पालक खाने में बहुत ही फायदेमंद होता है। आमतौर पर बच्चे पालक से बनी सब्जी खाना पसंद नहीं करते हैं। ऐसे में आप पालक से टेस्टी पालक बॉल्स बनाकर बच्चों को हेल्दी फूड खिला सकते हैं। पालक से बनी ये हेल्दी और टेस्टी डिश बड़ों के साथ-साथ बच्चों को भी खूब पसंद आएंगी।

X
सुमन अग्रवाल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 29 March 2018 4:36 PM GMT
पालक खाने में बहुत ही फायदेमंद होता है। आमतौर पर बच्चे पालक से बनी सब्जी खाना पसंद नहीं करते हैं। ऐसे में आप पालक से टेस्टी पालक बॉल्स बनाकर बच्चों को हेल्दी फूड खिला सकते हैं।
पालक से बनी ये हेल्दी और टेस्टी डिश बड़ों के साथ-साथ बच्चों को भी खूब पसंद आएंगी। आज ही घर पर बनाएं पालक बॉल्स की रेसिपी-
विधि
- पालक को अच्छी तरह धोकर उबलते पानी में डालकर 2-3 मिनट पकाकर छलनी में निकालें।
- ठंडे पानी से धोकर, निचोड़ कर पानी निकाल लें। मिक्सी में पीस लें।
- इस तरह ब्लांच पालक पेस्ट तैयार हो जाएगा।
यह भी पढ़ें: अब पालक की ग्रेवी के साथ बनाएं 'गट्टे की सब्जी'
- इस मिश्रण को नॉन स्टिक पैन में पानी के सूखने तक भून लें। मिश्रण को ठंडा करें।
- इसमें बाकी बची सभी बॉल्स सामग्री को मिलाकर मिश्रण तैयार करें।
- तैयार मिश्रण को छोटे-छोटे बॉल्स बनाकर गर्म तेल में सुनहरा होने तक तल लें।
- तैयार पालक बॉल्स को मनपसंद भुनी सब्जियां जैसे गाजर, शिमला मिर्च, बंद गोभी, मटर के साथ सर्व करें।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story