ट्रेड फेयर में खूब खरीदी जा रही है ''धान'' से बनी ज्वैलरी
धान से बनी इस ज्वैलरी को आप पानी से भी धो सकते हैं।

X
haribhoomi.comCreated On: 26 Nov 2016 12:00 AM GMT
नई दिल्ली. अधिकांश लोग ऐसे होते हैं जिन्हे हाथ से बनी हुई चीजें खूब भाती हैं और फिर अगर दूसरे स्टेट की ज्वैलरी मिल जाए तो बात ही अलग है। ऐसा ही कुछ हर साल ट्रेड फेयर में होता है। ये ट्रेड फेयर कुछ न कुछ अपने नए और डिफरेंट प्रोडक्ट की वजह से चर्चा में रहता है। इस बार भी ट्रेड फेयर हर साल की तरह एक नए अंदाज में लोगों के सामने अपने खास प्रोडक्ट को लेकर आया है। इस बार यहां हैंडीक्राफ्ट हैंगर चर्चा में है, जहां धान से बनी ज्वैलरी खूब धूम मचा रही है
.jpg)
दरअसल, यहां भारत के अलावा नेपाल, बांग्लादेश, थाईलैंड, बर्मा जैसे देशों के हैंडीक्राफ्ट को शोकेस किया गया है। इतने सारे देशों के हैंडीक्राफ्ट होने के बावजूद लोगों को भारत में बनी धान की ज्वेलरी की चर्चा ज्यादा है। युवाओं को धान और वुडन बॉल से बनी ये ज्वेलरी लाइट वेट होने की वजह से खूब पसंद आ रही है। ये ज्वैलरी धान से बनने के बावजूद बेहद खूबसूरत है। इसमें आपको सिंपल और ब्राइडल दोनों तरह के डिजाइन मिल जाएंगे।
भारत के पश्चिम बंगाल निवासी पुतुल दास मित्रा द्वारा बनाई गई धान से बनी ये ज्वेलरी को आप वॉश भी कर सकते हैं। पुतुल दास का कहना है कि इन गहनों पर वाटरप्रूफ कलर का इस्तेमाल किया गया है इसलिए आप इसे आसानी से साफ कर सकते हैं। इन गहनों की खास बात ये है कि पानी से धोने पर भी ये खराब नहीं होगी और न इसका रंग जाएगा। बता दें कि पुतुल दास की इस कला के लिए उन्हे राष्ट्रीय पुरस्कार से भी नवाजा गया है।
.jpg)
अगर आप ट्रेड फेयर में जाने वाले हैं तो आप देखेंगे कि हैंडीक्राफ्ट के पवेलियन में सबसे ज्यादा भीड़ है। चूंकि यहां धान की ज्वैलरी ने सबको आकर्षित कर रखा है। यूथ को ये ज्वैलरी इतनी पसंद आ रही है कि लोग इसे दोबारा खरीदने के लिए ट्रेड फेयर पहुंच रहे हैं। ट्रेड फेयर में आए लोगों का कहना है कि किफायती और खूबसूरत होने की वजह से यह लोगों को खूब भा रही है। यहां 50 रुपये के इयरिंग्स से लेकर 5 हजार रुपये तक के भारी भरकम ज्वेलरी हैं और लोग इसे खरीद रहे हैं। नोटबंदी होने के बावजूद लोगों की नजरें इस स्टॉल पर टिकी है।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story