आंखों में आंसू लाने वाले प्याज के है कई फायदे, जानिए इसके 10 गुण
कई रोगों का इलाज कर सकता है प्याज

नई दिल्ली. प्याज को बहुत से लोग उसकी दुर्गंध के कारण पसंद नहीं करते, पर इसके कई फायदे होते हैं। जैसे इम्यूनिटी पावर बढ़ाना, चेहरे की झुर्रियों को दूर भगाना, आंखों की रौशनी बढ़ाना। प्याज़ में कई एंटी-इन्फ्लामेंटरी और एंटी-ऑक्सीडेंट होते हैं, जिससे यह शरीर को कई तरह की बीमारियों से प्रोटेक्ट करता है। आज हम आपको प्याज़ के कई और फायदे बता रहे हैं। जिन्हे जानकर आप प्याज़ को अपनी रोज़ाना की डाइट में शामिल जरूर करेंगे।
1. कोलेस्ट्रॉल बैलेंस करता है
प्याज़ में पाए जाने वाले एंटी-बैक्टीरियल गुण कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम बनाए रखते में मदद करते है। इन्हीं एंटी बैक्टीरियल गुण के कारण ही इसे खाने से डाइजेस्टिव सिस्टम में भी सुधार होता है।
2. दिल के लिए फायदेमंद
कच्चा प्याज ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है। इसमें मिथाइल सल्फाइड और अमीनो एसिड होता है। इसीलिए यह कोलेस्ट्रॉल को भी काबू में रखता है और दिल को कई बीमारियों से बचाता है।
3. बालों के लिए फायदेमंद
प्याज़ बालों के लिए बहुत अच्छा होता है। इसे खाने से या बालों में लगाने से बाल गिरने कम हो जाते हैं। साथ ही बाल काले भी होते हैं। इसके अलावा बालों पर इसका लेप लगाने से सफेद बाल की जगह काले बाल उगने शुरू हो जाते हैं।
4. कैंसर से बचाव
प्याज में सल्फर तत्व अधिक मात्रा में होते हैं। इसी वजह से यह पेट, कोलोन, ब्रेस्ट, फेफड़े और प्रोस्टेट कैंसर से बचाता है। साथ ही, यह मूत्र संक्रमण की समस्या को भी खत्म करने में मदद करता है।
नीचे की स्लाइड्स में पढ़िए, प्याज के 6 और फायदें -
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App