ये बुक्स बदल देंगी आपकी जिंदगी, एक बार जरूर पढ़ें
क्या आपको पता है किताबें आपकी सबसे सच्ची साथी होती हैं।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 5 July 2017 1:01 PM GMT
जीवन में इंसान किसी ना किसी चीज से परेशान है। इंसान के साथ कभी कुछ भी बड़ी घटना घट जाती है तो एक समय के बाद अपने आपको अकेला समझने लगता है।
उसके अपने साथ होते हुए भी वो खुद को अकेला मानता है। क्या आपको पता है उस समय में किताबें आपकी सबसे सच्ची साथी होती हैं।
जो कभी धोखा नहीं देती, कुछ सिखाती ही हैं। हम आपको ऐसी बुक्स के बारे में बता रहे हैं जो आपके जीवन को पूरी तरह बदल देंगी।
ये बुक्स आपको दुनिया को देखने का नजरिया बदलने और प्रेरित करने में मदद करेंगी।
जिंदगी में इन किताबों को एक बार जरूर पढ़ें...
1. अॅल्केमिस्ट
- लेखक- पाउलो कोएलो (ब्राजील)
- यह नॉवेल आपको जरूर प्रेरित करेगी। जिंदगी में आने वाली परेशानियों से लड़ना सिखाएगी।
- जो भी जीवन में पाना चाहते हैं तो अपने आप भरोसा रखें। आपको विश्वास दिलाएगी।
2. द काइट रनर
- लेखक- खालिद होसेनी (अफगानिस्तान)
- इसमें फ्रेंडशिप को लेकर लिखा गया है। दोस्ती में प्यार, लड़ाई और बिताए हुए पल के बारे में बताया गया है।
- रूस और अफगानिस्तान के रिश्ते को लेकर बुक में बताया गया है।
3. लव इन द टाइम ऑफ कॉलेरा
- लेखक- गेब्रियल गार्सिया मार्केज (कोलंबिया)
- इस स्टोरी में दो करेक्टर है जो एक-दूसरे से बचपन से प्यार करते थे।
- जब लड़की के घर में पता चल जाता है तो उसकी शादी किसी और से करा दी जाती है। ल
- लड़का फिर भी उसका इंतजार करता रहता है। ट्रू लव को दिखाती है ये स्टोरी।
4. मैडम बोवरी '
- लेखक- गुस्ताव फ्लॉबर्ट(फ्रांस)
- नॉवेल एक मैरीड औरत पर आधारित है। जिसके कई बाहर आदमियों से चक्कर चलते हैं।
- उसका पति बुहत साधारण इंसान होता है।
- वन साइड लव को दिखाती है ये नॉवेल स्टोरी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story