Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

बच्चों के लिए हेल्दी ओट्स से ऐसे बनाएं ''पुडिंग'', जानें रेसिपी

बच्चों को पुडिंग बहुत पसंद आती है। ऐसे में आप उनके लिए हर रोज पुडिंग तो नहीं खरीद सकती, लेकिन घर में इस तरह से हेल्दी पुडिंग जरूर बना सकती हैं। आज की इस रिपोर्ट में हम आपको ओट्स से पुडिंग बनाने की रेसिपी बताने जा रहे हैं।

बच्चों के लिए हेल्दी ओट्स से ऐसे बनाएं पुडिंग, जानें रेसिपी
X

बच्चों को पुडिंग बहुत पसंद आती है। ऐसे में आप उनके लिए हर रोज पुडिंग तो नहीं खरीद सकती, लेकिन घर में इस तरह से हेल्दी पुडिंग जरूर बना सकती हैं। आज की इस रिपोर्ट में हम आपको ओट्स से पुडिंग बनाने की रेसिपी बताने जा रहे हैं।

जी हां, आप हेल्दी ओट्स से बच्चों के लिए पुडिंग बना सकती हैं। इस तरह से बनाई गई पुडिंग बच्चों के साथ-साथ बड़ों को भी काफी पसंद आएगी। जानें रेसिपी-

'योगर्ट पुडिंग' के लिए सामग्री

  • भुने ओट्स: 1/4 कप
  • संतरे का रस: 1 कप
  • बिस्किट का चूरा: 1/4 कप
  • संतरे का मार्मलेड (जैम): 1 चम्मच
  • ब्राउन शुगर: 1 चम्मच
  • दही का चक्का: 2 कप
  • ताजी स्ट्रॉबेरी क्रश की हुई: 1/2 चम्मच
  • स्ट्रॉबेरी एसेंस: 1/4 चम्मच
  • पिसी चीनी: 2 चम्मच
  • सजाने के लिए: अंगूर और पुदीना पत्ती

यह भी पढ़ें: बच्चों को बनाकर खिलाएं ओट्स और गेहूं के आटे से बना हेल्दी 'केक', जानें रेसिपी

विधि

  • एक पैन में ओट्स में संतरे का रस डालकर 2-3 मिनट पकाएं।
  • अब बिस्किट का चूरा और ब्राउन शुगर मिलाएं।
  • इस मिश्रण की परत सर्विंग बाउल में लगाएं।
  • दही के चक्के (दही को सूती कपड़े में बांधकर लटका दिया जाता है, जिससे सारा पानी निकल जाए) को चीनी के साथ मिलाकर चला लें।
  • इसमें आधा स्ट्रॉबेरी क्रश मिलाएं। इसकी परत ओट्स के ऊपर डालें। बाकी बची स्ट्रॉबेरी क्रश डालें।
  • अंगूर और पुदीना पत्ती से सजाकर 2-3 घंटे फ्रिज में सेट होने के लिए रख दें। तैयार पुडिंग सर्व करें।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story