Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

ओट्स पायसम रेसिपी: स्वीट डिश में बनाएं हेल्दी ''पायसम'', जानें रेसिपी

हेल्दी ओट्स से आप तरह-तरह की डिशेस बना सकती हैं। ओट्स सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं और वजन कम करने में ही मददगार होते हैं। आज हम आपको ओट्स पायसम की रेसिपी बताने जा रहे हैं। आप ओट्स की मदद से पायसम बनाकर उसका मजा ले सकती हैं।

ओट्स पायसम रेसिपी: स्वीट डिश में बनाएं हेल्दी पायसम, जानें रेसिपी
X

हेल्दी ओट्स से आप तरह-तरह की डिशेस बना सकती हैं। ओट्स सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं और वजन कम करने में ही मददगार होते हैं। आज हम आपको ओट्स पायसम की रेसिपी बताने जा रहे हैं। आप ओट्स की मदद से पायसम बनाकर उसका मजा ले सकती हैं।

ओट्स पायसम की ये रेसिपी बहुत ही आसान है। आप इसे आसानी से घर पर बना सकती हैं। इस विधि से बनाया गया पायसम बड़ों के साथ-साथ बच्चों को भी खूब पसंद आएगा। जानें रेसिपी-

'ओट्स पायसम' के लिए सामग्री

  • ओट्स: 1/2 कप
  • दूध: 2 कप
  • छिले हुए पिसे बादाम: 2 चम्मच
  • चीनी: स्वादानुसार
  • छोटी इलायची: 1/2 छोटा चम्मच (पीसी हुई)
  • गरी का बुरादा: 1/2 छोटा चम्मच
  • देसी घी: 1 छोटा चम्मच
  • काजू: 5-6
  • किशमिश: 8-10
  • गुलाब पंखुड़ियां: गार्निशिंग के लिए

यह भी पढ़ें: सुबह के नाश्ते के लिए है बेस्ट ऑप्शन है 'ओट्स उपमा', जानें बनाने की विधि

विधि

  • पहले ओट्स को सूखा भून कर रख लें।
  • दूध को उबाल कर उसमें पिसे बादाम डालकर 7-8 मिनट तक हल्की आंच पर लगातार चलाते हुए पकाएं।
  • चीनी डाल कर 1-2 मिनट पकाएं।
  • अब गोले का बुरादा, इलायची पावडर डालकर भुने ओट्स मिलाएं। 3 मिनट तक पकाएं।
  • आंच से उतार कर ठंडा कर लें। देसी घी में काजू, किशमिश भून कर तैयार ओट्स पायसम में डालें।
  • ठंडा होने के लिए फ्रिज में रख दें। गुलाब पंखुड़ी से सजाकर ठंडा ओट्स पायसम सर्व करें।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story