इन दिनों नोज पिन का चल रहा है ऐसा ट्रेंड, आपकी खूबसूरती में लग जाएंगे चार चांद
नोज पिन कैरी कर आप ग्लैमरस लुक पा सकती हैं। आजकल ज्यादातर कॉलेज गोइंग गर्ल्स इन्हें पसंद कर रही हैं। लेकिन किस तरह की नोज पिन फेस शेप को सूट करेगी, यह पता होना जरूरी है, तभी आपको डिफरेंट लुक मिलेगा।

नोज पिन कैरी कर आप ग्लैमरस लुक पा सकती हैं। आजकल ज्यादातर कॉलेज गोइंग गर्ल्स इन्हें पसंद कर रही हैं। लेकिन किस तरह की नोज पिन फेस शेप को सूट करेगी, यह पता होना जरूरी है, तभी आपको डिफरेंट लुक मिलेगा। इस बारे में ज्वेलरी डिजाइनर आकाश अग्रवाल पूरी जानकारी दे रहे हैं।
इन दिनों डिजाइनर नोज पिन ट्रेंड में बनी हुई है। मार्केट में तरह-तरह की शेप, साइज, डिजाइंस की नोज पिंस अवेलेबल हैं। इन्हें आप अपनी पसंद के हिसाब से चुन सकती हैं। लेकिन किसी भी स्टाइल की नोज पिन को पहनने से पहले अपने फेस शेप को जान लें।
वैरायटी
नोज पिन की ढेरों वैरायटी मार्केट में अवेलेबल हैं। स्टोन्स, पर्ल, नग, फ्लोरल डिजाइनर नोज पिन ट्रेंड में हैं। इन दिनों एनिमल डिजाइन के नोज पिन भी खूब पसंद किए जा रहे हैं। कॉलेज गोइंग गर्ल्स पर इस तरह की नोज पिन सूट करती हैं।
फेस के अकॉर्डिंग
रोजाना नोज पिन कैरी करनी हो तो सिंगल पर्ल नोज पिन लें, यह छोटे चेहरे पर ज्यादा जंचती है। यह नोज पिन नीचे की ओर झुकी हुई होती है, जिस वजह से यंग गर्ल्स इसे ज्यादा पसंद करती हैं।
इसके अलावा डायमंड शेप की नोज पिन हर फेस शेप को खूबसूरत लुक देती है। जबकि चौड़ी नोज रिंग बड़े, राउंड शेप फेस पर ज्यादा अच्छी लगती है। फ्लोरल नोज पिन, डायमंड शेप के चेहरे को मॉडर्न लुक देती है।
टीम अप
सिल्वर, मैटेलिक, स्टोन नोज पिन को कैजुअल से लेकर ट्रेडिशनल हर तरह की ड्रेस के साथ पहना जा सकता है। कॉलेज गोइंग गर्ल्स फिश आई, एलिफेंट, फ्लोरल और जिराफ के शेप वाले यूनीक नोज पिंस ट्राई कर रही हैं।
इस नोज पिन को जींस के साथ-साथ ट्रेडिशनल ड्रेस के साथ भी कैरी किया जा सकता है। इसके अलावा फूलों के डिजाइन वाली कलरफुल नोज पिन को आप किसी भी तरह की ड्रेस के साथ टीम अप कर सकती हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App