घर पर बनाएं कई मसालों के मिश्रण से राजमा के कबाबः रेसिपी
यह नॉर्थ इंडियन डिश है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 4 Aug 2017 11:17 AM GMT
राजमा कबाब एक स्वादिष्ट व्यंजन है, जिसे ज्यादातर नाश्ते में या रात के खाने में परोसा जाता है।
वैसे तो यह उत्तर भारत और पंजाब की डिश है, लेकिन भारत भर में बच्चों से लेकर बूढ़े तक सबको बहुत ही पसंद आता है।
इसे भी पढ़ें- बिना ओवन के बनाएं ब्रेकफास्ट में आलू पेटीजः रेसिपी
पंजाबी राजमा कबाब आसानी से घर पर तैयार किया जा सकता है, क्योंकि इसे बनाने के लिए जो भी सामग्री चाहिए, वह हर भारतीय रसोई में आसानी से पाई जाती है।
आइए जानते हैं राजमा कबाब की रेसिपी के बारे में...
सामग्री-
- एक कप उबले राजमा
- छोटा प्याज कटा हुआ
- 2 हरी मिर्च
- 1 चम्मच बेसन
- हरा धनिया
- घी
इसे भी पढ़ें- घर पर बनाएं ढाबा स्टाइल चटपटी दाल फ्राईः रेसिपी
विधि-
- एक कटोरे में उबले हुए राजमा लें और उन्हें मैश कर लें, ध्यान रहे कि राजमा के छोटे टुकड़े ना रहे।
- इसमें कटी हुई हरी मिर्च और प्याज, लाल मिर्च पाउडर, कसा हुआ अदरक, गरम मसाला पाउडर, चीनी, नींबू का रस और नमक डालें।
- सभी सामग्री को ठीक से मिला लें। फिर इसमें बेसन मिक्मस करें।
- मसाले को 6 बराबर भागों में बांट ले और उन्हें गोले का आकार दे।
- सूखे आटे को मसाले के ऊपर लगाकर घी में तले।
- धीमी आंच पर कबाब सिकने के बाद चटनी के साथ सर्व करें।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story