Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

न्यूली मैरीड कपल्स का रूम प्यार का रंग आए नजर

न्यूली मैरीड कपल एक-दूसरे के प्यार के रंग में रंगे होते हैं। यह रंग उनके रूम इंटीरियर में भी नजर आना चाहिए। अगर आप न्यूली मैरीड हैं, अपने कमरे को अलग ढंग से सजाना चाहती हैं तो कुछ डेकोरेटिव टिप्स को ट्राई कर सकती हैं।

शादीशुदा महिलाएं भूलकर भी ना करें ये काम, वरना हो जाएंगे बर्बाद, आप भी जानें
X

शादी के बाद की जिंदगी को लेकर हर लड़की के मन में कई सपने होते हैं। वह चाहती है कि नए घर में वह जल्द से जल्द रम जाए। अपने कमरे को लेकर भी नई दुल्हन एक्साइटेड रहती है। वह चाहती है कि उसके रूम का इंटीरियर, लुक खूबसूरत और प्यारा हो। अगर ऐसा नहीं भी है तो नई दुल्हन अपने रूम को अलग तरह से डेकोरेट करके मनचाहा लुक दे सकती है।

नाम के इनिशियल

आप अपने बेडरूम के वॉल पर अपना, अपने पार्टनर के नाम के डेकोरेटिव इनिशियल (पहला अक्षर) लगवा सकती हैं। आप चाहें तो कुछ लव कोट्स, आप दोनों के यादगार पलों वाली फोटोज भी वॉल पर लगा सकती हैं, अपनी फीलिंग्स भी उसमें लिखवा सकती हैं। इससे आपके बेडरूम को रोमांटिक लुक मिलेगा। इन्हें देखकर आपके फेस पर एक प्यारी सी स्माइल आएगी। आपके पार्टनर को भी बेडरूम का यह लुक काफी पसंद आएगा।

वॉल स्टिकर्स

आप अपने बेडरूम में एक साइड वॉल को कुछ वॉल स्टिकर्स से भी डेकोरेट कर सकती हैं। इसमें आप रोमांटिक, लव वॉल स्टिकर्स लगा सकती हैं। आप चाहें तो कुछ क्राफ्ट की हेल्प से भी स्टिकर्स क्रिएट कर सकती हैं। इससे आपका बेडरूम लुक डिफरेंट नजर आएगा। इसके बाद आपको बेडरूम सजाने के लिए ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी पड़ेगी।

कलर स्कीम

आपकी नई-नई शादी हुई है, आप अपने बेडरूम को एकदम अलग बनाना चाहती हैं तो इसके लिए कलर स्कीम पर खास ध्यान दें। इससे बेडरूम को एलीगेंट लुक मिलेगा। अगर आप बेडरूम को रोमांटिक लुक देना चाहती हैं तो इसके लिए रेड कलर का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए वॉलपेपर का यूज करें। साथ ही घड़ी, बेडशीट, कारपेट, कर्टन्स का कलर एक जैसा ही रखें।

रूम में हो सैनिटाइजर कॉर्नर

इन दिनों कोरोना संक्रमण का दौर चल रहा है। इसे लेकर न्यूली मैरीड कपल्स को भी कॉन्शस रहना चाहिए। आपको अपने कमरे में एक सैनिटाइजर कॉर्नर बनाना चाहिए। इसके लिए एक कॉर्नर टेबल सेलेक्ट कर सकते हैं। इस पर हैंड सैनिटाइजर मौजूद हो। मास्क रखने के लिए बॉक्स हो। साथ ही स्टीम मशीन भी यहीं पर रखें। इससे जब भी आप बाहर से अपने कमरे में आएंगे तो सैनिटाइजर का यूज, स्टीमर का यूज आसानी से कर पाएंगे। आपसे मिलने आने वाले लोग भी यहां पर सैनिटाइजर का यूज करें।

इन बातों का रखें ध्यान

- आपके बेडरूम में अलमारी जरूर होनी चाहिए। अलमारी बहुत छोटी या बहुत बड़ी नहीं होनी चाहिए। मीडियम साइज की अलमारी ही रखें।

- अपने बेडरूम में एक ड्रेसिंग टेबल भी जरूर रखें।

- आप अपने बेडरूम को कैंडल्स, लैंप से भी सजा सकती हैं। कॉर्नर टेबल पर लैंप रख सकती हैं।

- बेडरूम के कोनों में कुछ इंडोर प्लांट्स भी रखे जा सकते हैं। इससे बेडरूम को ग्रीन टच मिलेगा। इससे आप दोनों को अच्छा फील होगा।

और पढ़ें
Next Story