नहीं खर्च करने पड़ेंगे पार्लर में पैसे, ''जंगली घास'' से करें ''मैनिक्योर''
मैनिक्योर का यह नया तरीका वीडिक्योर है।

X
haribhoomi.comCreated On: 21 Sep 2016 12:00 AM GMT
नई दिल्ली. हमेशा ब्यूटीपार्लर जाना किसी के लिए भी संभव नहीं होता। वैसे भी चमकते हुए नाखून किसे पसंद नहीं। इसलिए आज हम आपको बता रहे हैं कि आप घर पर ही किस तरह से आसानी से प्राकृतिक तरीके से और बिना पैसे गवाए खुद ही मैनिक्योर कर सकती हैं। जी हां, तो चलिए जानते हैं इस तरीके के बारे में...
आजकल मैनिक्योर से नाखूनों को चमकाना और संवारना एक ट्रेंड बनता जा रहा है। इस ट्रेंड में अब आप पैसे खर्च किए बिना ही वीड यानि जंगली घास का इस्तेमाल करके मैनिक्योर कर सकते हैं। ये मैनिक्योर का एक नया तरीका है जिसे वीडिक्योर भी कह सकते हैं।
.jpg)
पश्चिमी वॉशिंगटन में मौजूद सेंस नेल स्पा इस ट्रेंडिंग वीड से नेल्स पर मैनिक्योर करने के लिए एक्सपेरिमेंट कर रहे हैं। इसका इस्तेमाल करने से पहले आपको बस एक काम करना होगा वो यह कि सबसे पहले अपने नेल्स में ग्लिटर लगाएं और धीरे-धीरे अपने नाखूनों पर इसकी पत्ती को रखें ये मेनिक्योर का सबसे यूनिक आइडिया है। इसे आप करीब 2 से 2:30 घंटे तक रेगुलर मैनिक्योर करें आपके नाखूनों को चमकने से कोई नहीं रोक सकता है।
ये वीडिक्योर नेल्स के लिए एक लेटेस्ट फॉर्म के रूप में उभरकर सामने आ रहा है। जी हां - इससे आपके नाखूनों को चमक तो मिलेगी ही आपके नाखून साफ और खूबसूरत भी लगेंगे।
साभार- indiatimes
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story