नवरात्रि 2018: घर पर मिनटों में बनाएं ''केसरिया श्रीखंड'', जानें रेसिपी
नवरात्रि पर आप फलाहार में आप मीठी डिश श्रीखंड बना सकते हैं। हम आपको केसरिया श्रीखंड की रेसिपी बताने जा रहे हैं। श्रीखंड को आप घर पर आसानी से बना सकते हैं।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 17 March 2018 12:48 PM GMT
नवरात्रि कल से शुरू होने जा रही है। ऐसे में ज्यादातर लोग नवरात्रि के पहले और आखिरी दिन व्रत रखते हैं, जबकि कुछ लोग नवरात्र के नौ दिनों व्रत रखते हैं।
ऐसे में आप फलाहार में ये मीठी डिश बना सकते हैं। जी हां, आज हम आपको केसरिया श्रीखंड की रेसिपी बताने जा रहे हैं। श्रीखंड को आप घर पर आसानी से बना सकते हैं। जानिए केसरिया श्रीखंड की रेसिपी-
यह भी पढ़ें: नाश्ते के लिए घर पर फटाफट ऐसे बनाएं सूजी-बेसन का उत्तपम
ऐसे बनाएं
- केसरिया श्रीखंड बनाने के लिए सबसे पहले दही को मलमल के कपड़े में बांधकर 2-3 घंटे के लिए लटका दें।
- ऐसा करने से दही का पूरा पानी निकल जाएगा और केसर को एक चम्मच दूध में भिगो कर रख दें।
- अब दही को एक बर्तन में निकालें और इसमें चीनी, इलाइची पाउडर डालकर अच्छे से मिलाएं।
- इसके बाद दही के मिश्रण में केसर दूध डालकर मिलाएं।
- अब इसमें बादाम और पिस्ता भी मिला दें।
- इस तरह तैयार है केसरिया श्रीखंड, इसे ठंडा कर के सर्व करें।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story