नवरात्रि स्पेशल रेसिपी: मिनटों में ऐसे बनाएं आलू का हलवा
फ्राईड आलू के बाद अब अपने टेस्ट को बदलने के लिए घर में ट्राई करिए आलू का हलवा।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 26 Sep 2017 11:32 AM GMT
नवरात्रि के नौ दिन के व्रत में क्या आप अब तक सिर्फ फ्राईड आलू ही खा रहे हैं? अगर ऐसा है तो अब अपने टेस्ट को बदलिेए और घर में ट्राई करिए आलू का हलवा।
जी हां, अब व्रत में हलवा खाने के लिये गाजर का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। ऐसा इसलिए क्योंकि हम आज आपको बताने जा रहे हैं कि किस तरह व्रत के लिए आलू का हलवा तैयार किया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें: हरी सब्जियों से बनाएं हेल्दी चीज सैंडविचः रेसिपी
हलवे के लिए सामग्री
- आलू- 4 उबले हुए
- चीनी- 2 बड़े चम्मच
- देसी घी- 2 बड़े चम्मच
- बादाम- 4 से 5 कटे हुए
- किशमिश- 4 से 5
- काजू- 4 से 5
इसे भी पढ़ें: झटपट बनाएं चिली स्पाइसी गार्लिक नूडल्सः रेसिपी
हलवा बनाने की विधि
- सबसे पहले उबले हुए आलू को छीलकर उसे अच्छी तरह मैश कर लें।
- फिर कढ़ाई में देसी घी गरम करें और मैश किए हुए आलू को सुनहरा होने तक भूनें।
- जब आलू अच्छी तरह से भुन जाये तो उसके थोड़ी देर बाद कढ़ाई में चीनी और कटे हुए मेवे डाल दें।
- इसके बाद करीब 2 मिनट तक इस मिश्रण को भूनते रहें।
- भूनते वक्त लगातार मिश्रण को चलाते रहे, जिससे मिश्रण कढ़ाई में लगे नहीं।
- इसके बाद तैयार हलवे पर मेवा डालकर सर्व कर सकते हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story