नवरात्रि रेसिपी : मां दुर्गा को भोग लगाने के लिए घर पर मिनटों में ऐसे बनाएं ''बादाम कतली'', ये है रेसिपी
चैत्र नवरात्रि 2019 (Chaitra Navratri 2019) और हिंदू नव वर्ष 2076 (Hindu Nav Varsh 2076) आने में अब कुछ ही घंटे बाकी बचे हैं। इस अवसर पर अगर आप भी घर में मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए भोग बनाना चाहती हैं। तो आज हम आपको बादाम की कतली रेसिपी (Almond Burfi Recipe) बता रहे हैं। आमतौर पर आपने आज तक काजू कतली का स्वाद चखा होगा। लेकिन इस बार चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) और हिंदू नव वर्ष 2019 (Hindu Nav Varsh 2019) पर मां को भोग लगाने के बाद लोगों में प्रसाद रूप में बांटें। बादाम कतली को घर में आसानी से बनाया जा सकता है।

Chaitra Navratri Bhog Recipe : चैत्र नवरात्रि 2019 (Chaitra Navratri 2019) और हिंदू नव वर्ष 2076 (Hindu Nav Varsh 2076) आने में अब कुछ ही घंटे बाकी बचे हैं। इस अवसर पर अगर आप भी घर में मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए भोग बनाना चाहती हैं। तो आज हम आपको बादाम की कतली रेसिपी (Almond Burfi Recipe) बता रहे हैं। आमतौर पर आपने आज तक काजू कतली का स्वाद चखा होगा। लेकिन इस बार चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) और हिंदू नव वर्ष 2019 (Hindu Nav Varsh 2019) पर मां को भोग लगाने के बाद लोगों में प्रसाद रूप में बांटें। बादाम कतली को घर में आसानी से बनाया जा सकता है।
बादाम कतली रेसिपी सामग्री (Almond Burfi Recipe Ingredients)
बादाम - 1 कप (150 ग्राम)
चीनी पाउडर - 1 कप (150 ग्राम)
घी - 2 बड़े चम्मच
दूध - ½ कप
केसर - 10-12 धागे
पिस्ता - 2 बड़े चम्मच ( बारीक कटा हुआ)
बादाम कतली रेसिपी विधि (Almond Burfi Recipe Process)
1.बादाम कतली रेसिपी (Almond Burfi Recipe) बनाने के लिए सबसे पहले बड़े बर्तन में लगभग 2 कप पानी उबाल लें। फिर उसमें करीब 5 मिनट के लिए बादाम को भिगो दें।
2. इसके बाद एक छोटी कटोरी में दूध और केसर को मिक्स होने के लिए अलग रख दें।
3. अब बादाम को गर्म पानी से निकालकर ठंडे पानी में डालें और इनके छिलकें अलग कर दें। फिर एक मिक्सर की मदद से पीस कर पेस्ट बना लें।
4. इसके बाद बादाम के पेस्ट में केसर वाला दूध डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
5. अब एक पैन में घी गर्म करें, फिर उसमें बादाम का पेस्ट और चीनी डालकर चलाते हुए सुनहरा होने और गाढ़ा होने तक भून लें।
6. इसके बाद जब बादाम कतली का मिश्रण गाढ़ा हो जाए तो उसे ठंडा होने के लिए अलग रख दें।
7. अब एक बड़ी प्लेट या थाली पर घी लगाकर ग्रीस करके बटर पेपर लगाएं, फिर उसके बाद बादाम की कतली का मिश्रण डालकर एक चाकू की मदद से फैलाएं।
8. इसके बाद मिश्रण को बेलन की मदद से हल्का दबाव बनाते हुए एक पतली शीट बनाकर सेट होने के लिए अलग रख दें।
9. अब बादाम कतली पर पहले से कटे हुए पिस्ता से गार्निश करें और फिर चाकू की मदद से मनचाहें आकार में काट लें।
10.अब तैयार बादाम कतली को एक प्लेट में रखें और मां दुर्गा को नवरात्रि को भोग लगाएं।
सुझाव :
1. बादाम कतली को कम पकाने पर वह सही से जम नहीं पायेगी।
2. बादाम कतली के गाढ़ा होने पर उसे बेलकर ही जमाएं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- Navratri 2019 Chaitra Navratri Navratri Recipe Chaitra Navratri 2019 Badam Katli Recipe Badam Katli Recipe in hindi Badam Katli Banane ki Vidhi Badam Katli Banane ka Tarika Badam Katli Banane Ka tareeka in hindi Badam Katli kaise Baneye Navratri Special Badam Katli Recipe Navratri Special Badam Katli Almond Burfi Recipe Navratri Bhog recipe Almond Burfi Recipe in hindi नवरात्रि 2019 चैत्र नवरात्रि नवरात्रि रेसिपी बाद�