नवरात्रि 2018: फलाहार में फटाफट बनाएं ''सिंघाड़ा पनीर रोल'', ये है पूरी रेसिपी
चैत्र नवरात्रि में आज षष्ठी का दिन है। नवरात्रि में कई लोग 9 दिन का व्रत रखते हैं, तो कुछ लोग पहले और आखिरी दिन व्रत रखते हैं। 25 मार्च को अष्टमी पड़ रही है, जिस दिन ज्यादातर लोग व्रत रखेंगे।

X
वीणा गुप्ता/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 23 March 2018 3:08 PM GMT
चैत्र नवरात्रि में आज षष्ठी का दिन है। नवरात्रि में कई लोग 9 दिन का व्रत रखते हैं, तो कुछ लोग पहले और आखिरी दिन व्रत रखते हैं। 25 मार्च को अष्टमी पड़ रही है, जिस दिन ज्यादातर लोग व्रत रखेंगे।
ऐसे मौके पर आप फलाहार में सिंघाड़े के आटे से स्पेशल डिश बना सकते हैं। सिंघाड़ा का आटा और पनीर की मदद से आप सिंघाड़ा-पनीर रोल्स की रेसिपी ट्राई कर सकते हैं। जानें रेसिपी-
'सिंघाड़ा-पनीर रोल्स' के लिए सामग्री
खोल के लिए
- सिंघाड़े का आटा: 1 कप
- कसा हुआ आलू: 1 बड़ा चम्मच
- अदरक का पेस्ट: 1 छोटा चम्मच
- कटी हरी मिर्च: 1 छोटा चम्मच
- सेंधा नमक: स्वादानुसार
- काली मिर्च पावडर: 1/2 छोटा चम्मच
- रिफाइंड ऑयल: आवश्यकतानुसार
भरावन के लिए
- मैश किया हुआ पनीर: 1 कप
- दरदरी मूंगफली: 1 बड़ा चम्मच
- सेंधा नमक: स्वादानुसार
- कटी हरी मिर्च: 1 छोटा चम्मच
- गर्म मसाला: 1/4 छोटा चम्मच
- अमचूर पावडर: 1/4 छोटा चम्मच
विधि
- तेल को छोड़कर खोल की सामग्री मिला लें।
- आवश्यकतानुसार पानी मिलाकर घोल तैयार करें।
- भरावन सामग्री मिलाकर अलग रख दें।
- नॉनस्टिक तवे पर घोल फैलाएं।
यह भी पढ़ें: घर पर फलाहार में बनाएं 'राजगिरा थालीपीठ', जानें रेसिपी
- चारों ओर थोड़ा-थोड़ा तेल डालकर मंदी आंच पर उलट-पलट कर दोनों ओर से सेंकें।
- भरावन की सामग्री भरकर रोल कर लें। कुरकुरा होने तक गर्म तवे पर रखें।
- किनारे काटकर चटनी के साथ गर्मा-गर्म परोसें।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story