नवरात्रि 2018: घर पर मखाने और कुट्टू के आटे से बनाएं ये स्पेशल पकौड़े, जानें रेसिपी
नवरात्रि पर ज्यादातर लोग पूरे 9 दिन के लिए व्रत रखते हैं। ऐसे में आप अगर रोज फलाहार के रूप में एक ही तरह का आलू खाकर बोर हो गए तो, कुछ नया ट्राई कर सकते हैं।

X
वीणा गुप्ताहरिभूमि, दिल्लीCreated On: 22 March 2018 3:46 PM GMT
नवरात्रि पर ज्यादातर लोग पूरे 9 दिन के लिए व्रत रखते हैं। ऐसे में आप अगर रोज फलाहार के रूप में एक ही तरह का आलू खाकर बोर हो गए तो, कुछ नया ट्राई कर सकते हैं।
आज हम आपको बताने जा रहे हैं मखाने कुट्टू पकौड़े की रेसिपी। फलाहार के रूप में कुट्टू के आटे का यूज नए तरीके से कर लजीज पकवान का आनंद उठा सकते हैं।
मखाने कुट्टू पकौड़े के लिए सामग्री
- साबुत मखाने: डेढ़ कप
- कुट्टु का आटा: डेढ़ कप
- बारीक कटी हरी मिर्च: 1 छोटा चम्मच
- बारीक कटा धनिया: 1 बड़ा चम्मच
- अदरक पेस्ट: 1 छोटा चम्मच
- कुटी काली मिर्च: 1 छोटा चम्मच
- सेंधा नमक: स्वादानुसार
- नींबू का रस: 2 छोटे चम्मच
- घी : तलने के लिए
विधि
- घी और मखाने छोड़कर बाकी सारी सामग्री मिला लें।
- थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए गाढ़ा घोल तैयार करें।
- अब पैन में घी गर्म करें। अच्छी तरह गर्म होने के बाद आंच धीमी करें।
यह भी पढ़ें: फलाहार में फटाफट बनाएं 'कुट्टू के आटे की पकौड़ी', जानें रेसिपी
- मखानों को तैयार आटे के घोल में डालें।
- चम्मच की सहायता से एक-एक मखाना घी में डालती जाएं।
- सुनहरा होने तक तलें। हरी चटनी के साथ सर्व करें।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story