नवरात्रि 2018: फलाहार में बनाएं ''चटपटे आलू'', जानें रेसिपी
नवरात्रि पर ज्यादातर लोग पूरे 9 दिन के लिए व्रत रखते हैं। ऐसे में आप अगर रोज एक ही तरह का आलू खाकर बोर हो गए तो आज ट्राई करें ये चटपटे आलू की रेसिपी। फलाहार के रूप में आलू का इस्तेमाल आप नए तरीके से कर सकते हैं।

X
वीणा गुप्ता/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 22 March 2018 3:38 PM GMT
चैत्र नवरात्रि शुरू हो चुके हैं। इन दिनों बहुत से लोग व्रत रखते हैं, आपने भी रखा होगा। व्रत के दौरान खाने के लिए आप भी फलाहार बनाएंगी।
इसीलिए इस बार हम आपके लिए स्वादिष्ट फलाहार व्यंजनों की रेसिपी लेकर आए हैं, इन्हें बनाना भी आसान है।
चटपटे आलू के लिए सामग्री
- आलू: 250 ग्राम
- बारीक कटा अदरक: 1 छोटा चम्मच
- बारीक कटी हरी मिर्च: 1/2 छोटा चम्मच
- हरा धानिया: थोड़ा सा
- जीरा: 1/2 छोटा चम्मच
- साबुत काली र्मिच: 10-12
- मोटी इलायची: 1
- तेज पत्ता: 1-2
- दालचीनी: एक छोटा टुकड़ा
- नींबू का रस: 1 छोटा चम्मच
- गर्म मसाला: 1/4 छोटा चम्मच
- शुद्ध घी: 1 चम्मच
विधि
- पहले आलू छीलकर काट लें।
- प्रेशर कुकर में घी गर्म करके जीरा, अदरक, काली मिर्च, मोटी इलायची, तेजपत्ता और दालचीनी डालें।
- मसाले ब्राउन हो जाने पर आलू डालें। ऊपर से नमक डाल कर चलाएं।
यह भी पढ़ें: फलाहार में बनाएं 'समा के चावल का पुलाव', जानें रेसिपी
- आवश्यकतानुसार पानी डालकर कुकर बंद कर दें। 2 सीटी आने पर आंच से उतार लें।
- प्रेशर निकल जाने पर कुकर खोलें। ऊपर से गर्म मसाला, नीबू का रस और हरा धनिया डालकर परोसें।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story