चावल से बनाएं टेस्टी मैक्सिकन डिश, जानें रेसिपी
अब तक आपने कई बार चाइनीज डिशेज बच्चों के लिए बनाई होगी। आज की इस रिपोर्ट में हम आपको कुछ अलग नाचोज क्रस्टेड मैक्सिकर राइस की रेसिपी बताने जा रहे हैं। यह इटेलियन-मैक्सिकन डिश है, जिसे बच्चे काफी पसंद करेंगे।

X
सुमन अग्रवाल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 21 July 2018 3:00 PM GMT
अब तक आपने कई बार चाइनीज डिशेज बच्चों के लिए बनाई होगी। आज की इस रिपोर्ट में हम आपको कुछ अलग नाचोज क्रस्टेड मैक्सिकर राइस की रेसिपी बताने जा रहे हैं। यह इटेलियन-मैक्सिकन डिश है, जिसे बच्चे काफी पसंद करेंगे।
चावल और दूसरी चीजों से मिलकर बनने वाली नाचोज क्रस्टेड मैक्सिकन राइस ये डिश बच्चों और बड़ों दोनों को बहुत पसंद आएंगे। जानें रेसिपी-
यह भी पढें: बच्चों के लिए घर पर बनाएं हेल्दी और टेस्टी पास्ता, जानें रेसिपी
नाचोज क्रस्टेड मैक्सिकन राइस के लिए सामग्री
राइस के लिए
- पके हुए बासमती चावल: 1 कप
- तेल: 1 बड़ा चम्मच
- बारीक कटा प्याज: 1
- अदरक-लहसुन का पेस्ट: 1 छोटा चम्मच
- कटी-उबली गाजर
- बींस: 1/4 कप
- उबले राजमा: 1/2 कप
- नमक-रेड चिली फ्लेक्स: स्वादानुसार
सॉस के लिए
- टमाटर की प्यूरी: 3/4 कप
- तेल: 1 छोटा चम्मच
- कटा प्याज: 1/4 कप
- बारीक कटा शिमला मिर्च: 2 चम्मच
- टोमेटो कैचप: 2 छोटे चम्मच
- नमक-रेड चिली फ्लेक्स-ओरेगेनो: स्वादानुसार
- उबले अमेरिकन कॉर्न: 1/4 कप
- मोजरेला चीज: 2 चम्मच
टॉपिंग के लिए
- नाचो चिप्स का चूरा: 2 बड़े चम्मच
- क्रीम चीज या चीज स्लाइस के बने हुए फूल
- डायमंड शेप में कटा शिमला मिर्च
- किनारे पर लगाने के लिए नाचो चिप्स: आवश्यकतानुसार
- रेड चिली फ्लेक्स, ओरेगेनो: थोड़ा सा
यह भी पढ़ें: अब घर में ही रोटी के तवे पर बनाएं 'आलू रोस्टी पिज्जा', जानें रेसिपी
विधि
- चावल के लिए-एक पैन में तेल गर्म करके, अदरक-लहसुन पेस्ट, प्याज डालकर 2-3 मिनट भूनें।
- उबला गाजर, बींस, राजमा डालकर 1-2 मिनट तक भूनें।
- उबले चावल, नमक, रेड चिली फ्लेक्स डालकर अच्छी तरह मिलाकर एक तरफ रख लें।
- सॉस के लिए-एक पैन में तेल गर्म करके, प्याज, शिमला मिर्च को 2-3 मिनट भून लें।
- टोमेटो प्यूरी डालकर 1 मिनट पकाएं।
- बाकी बची सभी सामग्री मिलाकर 2 मिनट पकाकर आंच से उतार कर एक ओर रख लें।
- बेकिंग के लिए-एक ओवन प्रूफ प्लेट में चिकनाई लगाकर तैयार चावल फैलाएं।
- चावल के ऊपर नाचो चिप्स का चूरा फैला दें। फिर तैयार सॉस फैलाएं।
- सॉस के ऊपर फूल के आकार में कटा चीज लगाएं।
- चीज पर डायमंड के आकार के शिमला मिर्च रखें।
- पहले से गर्म ओवन में 160 डिग्री सेंटीग्रेड पर चावल को 5-7 मिनट तक बेक करें।
- नाचो चिप्स को किनारों पर लगाएं।
- स्वादानुसार रेड चिली फ्लेक्स, ओरेगेनो छिड़क कर बेक्ड मैक्सीकन राइस सर्व करें।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story