Mutton Kabab Recipe: घर पर बनाएं मटन कबाब, ये है रेसिपी
आज हम आपको मटन कबाब बनाने का बहुत ही आसान तरी का बताने जा रहे हैं। जिसे आप घर पर कभी भी बना सकते हैं। ये है मटन कबाब की रेसिपी।

Mutton Kabab Recipe: भारत में लोगों को खाने से बहुत प्यार है। अगर आप और आपके परिवार के सदस्य नोन वेज के शौकीन हैं। तो ऐसे में आप उन्हें मटन कबाब खिलाकर खुश कर सकती हैं। आपको बिल्कुल भी घबराने की जरूर नहीं है। हम आपको मटन कबाब बनाने का बहुत ही आसान तरी का बताने जा रहे हैं। जिसे आप घर पर कभी भी बना सकते हैं। ये है मटन कबाब की रेसिपी।
मटन कबाब सामग्री
मटन कीमा - 500 ग्राम
हरी मिर्च - 3
बारीक कटे प्याज - 3
अदरक का पेस्ट - 2 चम्मच
लहसुन का पेस्ट - 2 चम्मच
पुदीने की पत्तियां - 1 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर - 1 जरुरत अनुसार
गर्म मसाला - 1/2 चम्मच
हरा धनिया बारीक कटा
जीरा - 1 टीस्पून
नमक - स्वादानुसार
ब्रेड स्लाइस - 2
हल्दी - 1 चम्मच
सफेद चने का आटा - 1 चम्मच
नारियल पाउडर - 1/2 चम्मच
मक्खन - 2 चम्मच
तेल - जरूरत अनुसार
पानी - जरूरत अनुसार
कच्चा पपीते - 2 चम्मच
मटन कबाब विधि
-सबसे पहले एक बाउल में मटन लें।
-फिर उसमें नमक, कच्चा पपीता, अदरक और लहसुन का पेस्ट मिलाकर कुछ देर ठक कर रख दें।
-इसके बाद एक अलग कटोरी या बाउल में हरी मिर्च, प्याज, धनिया और पुदीने की पत्तियां लें और उन्हें अच्छे से मैश कर लें।
-तैयार मटन में नारियल पाउडर, क्रीम और मक्खन डालें और सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करें।
-अब तैयार मटीरियल को हाथ की मदद से छोटे-छोटे आकार के पेड़े बनाएं।
-अब एक-एक करके इन्हें गर्म तेल में तलने के लिए डालते जाएं।
-गोल्डन ब्राउन होने तक इन्हें अच्छे से तलें।
-आपके मटन कबाब बनकर तैयार हैं, इन्हें अपनी मनपसंद सॉस के साथ सर्व करें।