बाल और स्किन की हर समस्या दूर करेगी मुलतानी मिट्टी, जानें इस्तेमाल का तरीका
गर्मी के दिनों में कुछ महिलाएं अपनी त्वचा और बालों से जुड़ी कई समस्याओं से परेशान रहती हैं। ऐसे में मुल्तानी मिट्टी से बने होम मेड नेचुरल पैक का इस्तेमाल कारगर साबित होता है। मुल्तानी मिट्टी एक नेचुरल ब्यूटी प्रोडक्ट है। समर सीजन में मुल्तानी मिट्टी का यूज करने से स्किन ग्लोइंग होती है।
गर्मी के दिनों में कुछ महिलाएं अपनी त्वचा और बालों से जुड़ी कई समस्याओं से परेशान रहती हैं। ऐसे में मुल्तानी मिट्टी से बने होम मेड नेचुरल पैक का इस्तेमाल कारगर साबित होता है। मुल्तानी मिट्टी से बने होम मेड पैक से स्किन-हेयर की केयर कैसे करें, इस बारे में ब्यूटी एक्सपर्ट संगीत सभरवाल पूरी जानकारी दे रही हैं।
मुल्तानी मिट्टी एक नेचुरल ब्यूटी प्रोडक्ट है। समर सीजन में मुल्तानी मिट्टी का यूज करने से स्किन ग्लोइंग होती है। साथ ही बालों पर मास्क की तरह इसका इस्तेमाल करने से बाल लॉन्ग-सॉफ्ट होने लगते हैं।
दरअसल, मुल्तानी मिट्टी में कई ऐसे तत्व होते हैं, जो त्वचा और बालों के लिए बहुत अच्छे होते हैं। आप भी इसका इस्तेमाल कर त्वचा और बालों की देखभाल कर सकती हैं।
फेस पैक्स
- त्वचा पर दाग-धब्बे हटाने के लिए मुल्तानी मिट्टी में पुदीने की कुछ पत्तियां और थोड़ी सी दही मिलाकर पेस्ट बनाएं।
- इस पेस्ट को लगाने से दाग-धब्बे दूर होते हैं। चेहरे पर इंस्टेंट ग्लो आता है।
- कील-मुंहासों से निजात पाने के लिए मुल्तानी मिट्टी को पानी में मिलाकर पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। साफ पानी से धो लें।
- ऑयली स्किन के लिए मुल्तानी मिट्टी में गुलाब जल मिलाकर फेस पैक बनाएं, इसके रेग्युलर यूज से चेहरे पर फर्क नजर आने लगेगा।
- मुल्तानी मिट्टी में दो चम्मच टमाटर का रस, चंदन पावडर और एक चुटकी हल्दी मिलाकर फेस पैक बनाएं। इस पेस्ट को 10 मिनट तक फेस पर लगाए रखें। इसके बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें। चेहरे पर निखार आने लगेगा।
- स्क्रबर बनाने के लिए मुल्तानी मिट्टी पावडर में संतरे के छिलके के पावडर के साथ मिलाकर पेस्ट बनाएं।
- मुल्तानी मिट्टी को पानी में मिलाकर पेस्ट बनाएं, इससे चेहरे की हल्की मसाज करें। इससे व्हाइट हेड्स, ब्लैक हेड्स दूर हो जाएंगे।
- गाजर के जूस के साथ मुल्तानी मिट्टी मिलाकर लगाने से भी चेहरे के दाग-धब्बे दूर होते हैं।
- स्किन की टैनिंग खत्म करने के लिए मुल्तानी मिट्टी और दही का फेसपैक चेहरे पर लगाएं। इससे टैनिंग दूर होगी और चेहरा दमक उठेगा।
यह भी पढ़ें: स्पेशल फंक्शन के लिए ऐसे पहनें साड़ी, खूबसूरती में लग जाएगा चार चांद
हेयर मास्क
- मुल्तानी मिट्टी में एक अंडे को फेंटकर हेयर मास्क बनाएं। बालों पर लगाएं और सूखने दें। बाद में बालों को शैंपू से अच्छी तरह धो लें। इससे स्प्लिट एंड से छुटकारा मिलेगा।
- एक कप मुल्तानी मिट्टी में 5 चम्मच चावल का आटा और एक अंडा मिलाकर मास्क तैयार करें। हेयर मास्क को बालों में लगाते हुए कंघी की मदद से सीधा करें। कुछ देर बाद जब मास्क पूरी तरह सूख जाए तब बालों को शैंपू से धो लें। इससे घुंघराले बाल सीधे हो जाएंगे।
- आंवले के जूस के साथ मुल्तानी मिट्टी मिलाकर बालों पर मास्क की तरह लगाएं। 10 मिनट बाद सिर धो लें। यह बालों का नेचुरल कंडीशनर है।
- चार चम्मच मुल्तानी मिट्टी में आधा कप दही, दो चम्मच नीबू रस और दो चम्मच शहद अच्छी तरह से मिलाएं। इस पेस्ट को बालों पर बीस मिनट तक लगाकर रखने के बाद बालों को शैंपू से धो लें। इससे रूखे बालों की समस्या दूर होती है।
- आवश्यकतानुसार हिना पावडर और मुल्तानी मिट्टी को पानी के साथ मिलाकर एक पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट को अपने बालों में अच्छी तरह लगाएं। कुछ घंटे तक बालों पर लगा रहने दें। फिर शैंपू से बाल धोने के बाद कंडीशनर का यूज करें। इससे बाल मजबूत होते हैं।
- 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी, 1 चम्मच एलोवेरा जैल, 1 छोटा चम्मच मेथी पावडर और 1 चम्मच नीबू का रस लेकर हेयर मास्क बनाएं। इस पैक को बालों में अच्छी तरह लगाएं। 15-20 मिनट तक लगाए रखें। इसके बाद बाल धो लें। इससे डेंड्रफ की समस्या कम होती है।
- 2 चम्मच शिकाकाई पावडर और 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी को पानी में एक साथ मिलाकर पेस्ट बनाएं। पेस्ट को अच्छी तरह बालों पर 20 मिनट तक लगाए रखें, इसके बाद अच्छे से बाल धो लें। इस पेस्ट से बाल लंबे होते हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App